Kaalchakra: योग से दूर होंगे ग्रह दोष, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए असरदार योगासन और ज्योतिष लाभ

Kaalchakra Today: आज 20 जून 2026 दिन शनिवार के कालचक्र में योगासन और इनके फायदों के बारे में जानेंगे. योग करना ग्रह दोषों के दुष्प्रभावों को कम करने में असरदार होता है. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

kaalchakra today

Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 20 June 2026: आज 20 जून 2026, दिन शनिवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि का समापन दोपहर को 3 बजकर 46 मिनट पर होगा और सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी. आज मघा नक्षत्र सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र आरंभ हो जाएगा. वज्र योग दोपहर को 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इसके बाद सिद्धि योग आरंभ हो जाएगा. आज तैतिल, गर और वणिज करण रहेगा. आज राहुकाल सुबह 08 बजकर 53 मिनट से लेकर 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. आज के कालचक्र में कुंडली योगा स्पेशल कालचक्र में योग के फायदों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

योग स्पेशल कालचक्र

हर साल 21 जून को योगा डे मनाया जाता है. ऐसे में कल योग दिवस मनाया जाएगा. योग दिवस के अवसर पर कालचक्र में योगा के लाभ और इससे ग्रह दोष को दूर करने के बारे में जानते हैं. योग का ग्रहों से संबंध होता है. योग करने से कैसे ग्रह दोष को दूर कर जीवन की मुश्किलों को कम कर सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

सूर्य नमस्कार के लाभ

अगर कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में है और सूर्य ग्रह के कारण परेशानी हो रही है, तो आपको सूर्य नमस्कार करना चाहिए. सूर्य नमस्कार करने से सेहत अच्छी रहती है. इसके साथ ही सूर्य ग्रह के शुभ परिणाम मिलते हैं. सूर्य नमस्कार करने से पहले सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए. सूर्य नमस्कार में 12 शक्तिशाली योग मुद्राएं होती हैं.

विज्ञापन

चंद्रमा के शुभ फल के लिए

माता का ध्यान रखें और माता का आशीर्वाद प्राप्त करें. चंद्र ग्रह को मजबूत करने और मन को शांत करने के लिए आपको योगासन करने चाहिए. चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है. आपको तनाव दूर करने के लिए भ्रामरी प्राणायाम, भस्त्रिका और ध्यान करना चाहिए.

आज के कालचक्र में योग करने से ग्रहों के दोष को दूर करने के बारे में जान सकते हैं. इसके लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ