Kaalchakra: समुद्री नमक के इन महाउपायों से चमकेगी किस्मत और दूर होगा तनाव, जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra Today: शास्त्रों में समुद्री नमक को काफी पवित्र माना गया है, जिसे घर में रखना शुभ होता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं समुद्री नमक के धार्मिक महत्व और इससे जुड़े प्रभावशाली उपायों के बारे में.

Kaalchakra Today 10 February 2026

Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 10 February 2026: समुद्री नमक को पवित्र और शुभ माना जाता है, जिसका कई धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल भी होता है. समुद्री नमक में 75 तरह के मिनरल्स, ट्रेस और एलिमेंट होते हैं. साथ ही इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, सल्फर, फॉस्फोरस, ब्रोमीन, बोरोन, जिंक, आयरन, मैंगनीज, कॉपर, सिलिकॉन, सोडियम और क्लोराइड की मात्रा ज्यादा होती है. सोडियम जहां मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी होता है, वहीं क्लोराइट शरीर में ब्लड प्रेशर को संयमित रखता है. इसके अलावा समुद्री नमक में पोटैशियम भी पाया जाता है, जो शरीर में एसिड की मात्रा को संतुलित रखता है.

विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, समुद्री नमक को घर में रखने से और उससे जुड़े उपायों को करने से मानसिक और शारीरिक स्थिति मजबूत होती है. साथ ही नेगेटिव एनर्जी और जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है. आज 10 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको समुद्री नमक से जुड़े प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

समुद्री नमक से जुड़े उपाय

  • साबुत समुद्री नमक सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है. इसलिए इसे घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है. साथ ही घरवालों की सेहत, सोच और व्यवहार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
  • हफ्ते में एक बार पानी में समुद्री नमक डालकर पूरे घर में पोछा लगाना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक वातावरण रहता है.
  • त्योहार या किसी भी मांगलित कार्य के दौरान घर में साबुत समुद्री नमक जरूर रखें. इससे वो काम बिना रुकावट के पूरा हो जाएगा.
  • साबुत समुद्री नमक को ढक्कन वाले कांच के 4 कटोरों में डालकर घर की चारों दिशाओं में रखने से वास्तु दोष दूर होता है.
  • जिन लोगों को डिप्रेशन, अकारण, भय या एन्जाइटी की समस्या है, वो अपने दोनों हाथ में साबुत समुद्री नमक थोड़ी देर तक पकड़कर रखें. कुछ देर के बाद मुट्ठी खोलकर नमक को वॉश बेसिन में फेंक दें. इससे शरीर की सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी.
  • घर में कांच की बोतल में समुद्री नमक भरकर रखें, जिसमें एक लौंग भी डालें. इससे घर में सुख-शांति रहती है. साथ ही आमदनी में बढ़ोतरी होने का संयोग बनता है.

यदि आप समुद्री नमक से जुड़े अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए वीडियो को पूरा देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ