Kaalchakra Today 10 June 2026: सनातन धर्म में पानी के दान को महापुण्य माना गया है. खासकर, पक्षियों को पानी पिलाना शुभ होता है. दरअसल, पानी का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से है, जिनका संबंध सीधे महालक्ष्मी से है. पानी नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा को आसानी से सोख लेता है, इसलिए सभी दान में अन्न और जल का दान सर्वश्रेष्ठ माना गया है. हर सक्षम व्यक्ति को सूर्य संक्रांति, सूर्य-चंद्र ग्रहण, अधिक मास और कार्तिक शुक्ल पक्ष को पानी का दान जरूर करना चाहिए.
आज 10 जून 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कब किस पक्षी को पानी पिलाना चाहिए और उससे क्या लाभ होता है.
किस पक्षी को पानी पिलाने से क्या लाभ होता है?
- आपने कभी भी जीवन में कोई पाप किया है या आपके कर्म कभी भी अच्छे नहीं रहे हैं तो ऐसे में आपको पक्षियों को साफ पानी जरूर पिलाना चाहिए.
- जिनकी कुंडली में बुध अच्छा नहीं है, ऐसे लोग तोते को पानी पिलाएं.
- जिन लोगों के अपने माता-पिता से अच्छे रिश्ते नहीं हैं, उन्हें पक्षियों को हर रोज पानी पिलाना चाहिए.
- पितृ दोष से परेशान हैं या कुंडली में अशुभ शनि परेशान कर रहा है तो कौवों को पानी पिलाएं.
- जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, उनको घर की छत पर चिड़ियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करनी चाहिए.
- चंद्रमा को मजबूत करने के लिए गाय को भी पानी पिलाने से फायदा होगा.
- यदि आप मांगलिक हैं या जीवन पर अशुभ मंगल का प्रभाव पड़ रहा है तो हर मंगलवार चिड़ियों के लिए पानी और मीठी रोटी की व्यवस्था करें.
- मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए कांसे या तांबे के कटोरे में पानी भरकर रखना शुभ होता है. इससे घर का वास्तु दोष भी कम होगा.
- जीवन में अचानक कोई बड़ी परेशानी आ जाए तो जौ और बाजरे के साथ पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें.
यदि आप अन्य पक्षियों को पानी पिलाने के लाभ, महत्व व उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो जरूर देखें.
ये भी पढ़ें- Rashi Predictions 2026: 24 जून से कर्क समेत इन 3 राशियों का करियर चमकेगा, शिव योग के प्रभाव से पूरे होंगे बड़े सपने
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
3 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
5 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
10 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines