Kaalchakra Today 12 June 2026: सनातन धर्म के लोग हिंदू पंचांग को मानते हैं, जिसमें एक महीने में कुल 30 तिथियां हैं. इन 30 तिथियों को शुक्ल और कृष्ण पक्ष में बांटा गया है, जिस दौरान कुछ विशेष काम किए जाते हैं और कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है. मान्यता है कि तिथि के अनुसार कार्य करने से उस काम में सफलता मिलती है. आज 12 जून 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको हिंदू पंचांग की सभी तिथियों के महत्व के बारे में बताएंगे. साथ ही आपको ये पता चलेगा कि किस तिथि में कौन सा काम करना चाहिए और कौन-कौन से कार्यों को करने से बचना चाहिए.
प्रतिपदा तिथि
- प्रतिपदा तिथि के देवता अग्नि हैं. इस तिथि में अग्नि देव की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है, जबकि घी से हवन करने से आयु, यश, बल और बुद्धि में वृद्धि होती है.
- प्रतिपदा तिथि रविवार या मंगलवार को पड़ती है तो मृत्युदा योग बनाती है.
- प्रतिपदा तिथि जब शुक्रवार को होती है तो सिद्धा कहलाती है. बता दें कि सिर्फ इसी समय शुभ कार्य की सलाह दी जाती है.
- शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर चंद्रमा अस्त रहता है यानी चंद्रमा के अस्त होने पर इस तिथि को सभी शुभ कार्यों के लिए त्याज्य (छोड़ना) माना गया है.
- शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में चंद्रमा अस्त रहता है, लेकिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा में चंद्रमा को बलशाली माना जाता है.
- शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा में शिव जी का पूजन नहीं करना चाहिए क्योंकि भोलेबाबा का वास श्मशान में है. हालांकि, कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा में शिव पूजन किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Rashi Predictions 2026: 24 जून से कर्क समेत इन 3 राशियों का करियर चमकेगा, शिव योग के प्रभाव से पूरे होंगे बड़े सपने
द्वितीया तिथि
- द्वितीया तिथि के देवता ब्रह्मा हैं. ये तिथि किसी भी महीने में बुधवार को पड़ती है तो शुभ मानी जाती है.
- सोमवार और शुक्रवार को इस तिथि का पड़ना शुभ नहीं होता है, इसलिए इसमें किया हुआ कोई भी शुभ कार्य पूर्ण नहीं होता है या अशुभ फल देता है.
- शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि में शिव-गौरी की पूजा करने से जल्दी लाभ मिलता है.
यदि आप अन्य तिथियों के महत्व और उनसे जुड़े नियम जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो जरूर देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
10 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
13 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
15 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
18 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines