Kaalchakra: आज करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? पंडित सुरेश पांडेय से जानें चंद्रोदय का सही समय

Kaalchakra News24 Today: करवा चौथ का व्रत आज यानी रविवार 20 अक्टूबर 2024 को रखा जा रहा है। करवा चौथ का व्रत रात में चंद्र देव की पूजा करने के बाद खोला जाता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं आज किस शहर में किस समय चांद निकलेगा।

Kaalchakra News24 Today

जानें आज कब निकलेगा चांद...

विज्ञापन

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो महिलाएं पूरी निष्ठा से ये व्रत रखती हैं, उनके पति की आयु बढ़ती है। इसी के साथ कपल के बीच प्रेम भी बढ़ता है। करवा चौथ का व्रत सूरज निकलने से लेकर चांद निकलने तक पूरे दिन रहता है। सुबह देवी-देवताओं की पूजा करने के बाद शाम में चंद्र देव और देवी करवा की पूजा की जाती है। वहीं रात में जब चांद निकल जाता है, तो चंद्र देव को पानी से अर्घ्य दिया जाता है। छलनी से चांद को देखा जाता है और फिर पति को भी छलनी से देखते हैं। इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला जाता है।

हालांकि हर शहर में चांद निकलने का समय एक दूसरे से अलग होता है। कहीं एक या दो मिनट पहले चांद निकलता है, तो कहीं कुछ समय बाद चांद दिखाई देता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल करवा चौथ का चांद किस शहर में किस समय निकलेगा। इसी के साथ आपको देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त भी पता चलेगा।

विज्ञापन

करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस बार चतुर्थी तिथि का आरंभ सुबह 6 बजकर 25 मिनट से हो गया है, जिसका समापन रात 7 बजकर 54 मिनट पर होगा। इसी वजह से आज यानी 20 अक्टूबर 2024 को देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है।

करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त आज कुल 1 घंटे 16 मिनट तक ही है। आज शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 7 बजकर 2 मिनट के बीच आप देवी-देवताओं की पूजा कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब होगा चंद्रोदय?

  • दिल्ली- रात 7:53
  • जयपुर- रात 8:05
  • मुंबई- रात 8:36
  • नोएडा- रात 7:52
  • कोलकाता- रात 7:22
  • पटना- रात 7:29
  • लखनऊ- रात 7:42
  • चंडीगढ़- रात 7:48
  • इंदौर- रात 8:15
  • अहमदाबाद- रात 8:22
  • देहरादून- रात 7:24
  • शिमला- रात 7:47
  • चेन्नई- रात 8:18
  • बेंगलुरू- रात 8:30
  • रायपुर- रात 7:43
  • लुधियाना- रात 7:52
  • कानपुर- रात 7:47

यदि आप जानना चाहते हैं कि करवा चौथ के व्रत का पारण कैसे करना चाहिए, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ