---विज्ञापन---

Religion angle-right

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भद्रा का साया कब? जानें पूजा का सही मुहूर्त

Karwa Chauth 2024: हिन्दू धर्म में करवा चौथ को एक बड़ा त्योहार माना जाता है, जिस दिन देवी करवा की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है। हालांकि इस बार करवा चौथ पर भद्रा का साया भी मंडरा रहा है, जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं इस साल करवा चौथ कब है और इस दिन कब से कब तक भद्रा काल रहेगा।

---विज्ञापन---

Karwa Chauth 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का विशेष महत्व है, जो पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करने के साथ-साथ निर्जला व्रत रखती हैं। ये उपवास शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर खोला जाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है, जो इस बार 20 अक्टूबर 2024 को पड़ रहा है। हालांकि इस बार करवा चौथ पर भद्रा का साया भी मंडरा रहा है, जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। चलिए जानते हैं इस बार करवा चौथ के शुभ दिन सुबह या शाम, किस समय भद्रा का साया मंडरा रहा है। इसी के साथ आपको चांद निकलने के सही समय के बारे में भी पता चलेगा।

---विज्ञापन---

करवा चौथ कब है?

करवा चौथ के दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव, माता पार्वती, देवी करवा और भगवान गणेश जी की उपासना की जाती है। इसी के साथ संध्या काल में चंद्र देव की पूजा और उन्हें पानी से अर्घ्य दिया जाता है, जिसके बाद छलनी से चांद और फिर पति को देखा जाता है। इसके बाद पति के हाथों से जल ग्रहण करके महिला अपना व्रत खोलती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगा, जिसका समापन 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर, दिन रविवार को रखा जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: इन 5 राशियों की बंद किस्मत के ताले खुले! चंद्र ने किया राशि परिवर्तन

करवा चौथ पर चांद किस समय निकलेगा?

करवा चौथ के पावन दिन देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम में 05 बजकर 46 मिनट से लेकर 7 बजकर 02 मिनट तक है। इस दौरान देवी-देवताओं की उपासना करना बेहद शुभ रहेगा। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष करवा चौथ के दिन शाम करीब 7 बजकर 44 मिनट पर चांद निकल सकता है, जबकि व्रत का पारण 7 बजकर 53 मिनट के बाद करना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

करवा चौथ पर किस समय लगेगा भद्रा?

करवा चौथ के शुभ दिन सुबह भद्रा का साया मंडरा रहा है। 20 अक्टूबर 2024 को प्रात: काल 06 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 46 तक भद्रा काल रहेगा, जिसका वास स्थान स्वर्ग है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस वक्त भद्रा लगता है, उस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। भद्रा काल में किए गए कार्यों में असफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें- Sankashti Chaturthi 2024: कार्तिक संकष्टी चतुर्थी पर 12 राशियों का होगा भाग्योदय! राशि अनुसार ऐसे करें गणेश पूजन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 15, 2024 09:42 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola