---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Sign: दिवाली से पहले इन 3 राशियों का निकलेगा दिवाला! चंद्रमा-गुरु की युति से बना गजकेसरी योग

Chandra Guru Yuti 2024: मन के कारक ग्रह चंद्रमा ने वृषभ राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर पहले से गुरु देव विराजमान थे। चलिए जानते हैं चंद्रमा और गुरु की युति किस समय हुई है और उसका नकारात्मक प्रभाव किन तीन राशियों के जातकों के ऊपर पड़ने वाला है।

---खबर नीचे जारी है---

Chandra Guru Yuti 2024: देशभर में 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग देवी-देवताओं की पूजा करने के साथ-साथ अपने घरों व दुकान को सजाते हैं। हालांकि इस बार कुछ लोगों की दिवाली अशुभ भी रह सकती है। दरअसल, दिवाली से पहले चंद्र देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हुआ है। जो कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

वैदिक पंचांग के अनुसार,19 अक्टूबर 2024 को शाम 04:10 मिनट पर चंद्र देव ने वृषभ राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर पहले से ज्ञान और शिक्षक के कारक ग्रह गुरु विराजमान हैं। ऐसे में 19 अक्टूबर को वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु की युति हुई है, जिससे गजकेसरी योग बना है। चलिए जानते हैं गजकेसरी योग का अशुभ प्रभाव सबसे ज्यादा किन तीन राशियों के जीवन पर पड़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

चंद्रमा-गुरु की युति से बना गजकेसरी योग वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। दोस्तों से लड़ाई हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ न मिलने के कारण कारोबारियों के अहम काम अटक सकते हैं, जिससे कारोबार में बड़ा नुकसान होगा। नौकरीपेशा लोग यदि काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा रहे हैं, तो वहां पर अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। नहीं तो कोई बड़ी बीमारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: मंगल गोचर से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जल्द पक्की होगी शादी!

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

गजकेसरी योग का नकारात्मक प्रभाव सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। बेरोजगार जातकों को नई नौकरी नहीं मिलेगी, जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक तनाव रहेगा। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका प्रमोशन रुक सकता है। इसके अलावा कारोबारियों को भी कारोबार में बड़ा नुकसान होने की संभावना है, जिसके कारण भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं पूरी नहीं हो पाएंगी।

मीन राशि

वृषभ और सिंह राशि के अलावा मीन राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा-गुरु की युति शुभ नहीं रहेगी। बोनस न मिलने के कारण नौकरीपेशा जातकों का मूड खराब रहेगा। कारोबारियों को तगड़ा नुकसान होने की संभावना है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। बड़े-बुजुर्गों की लापरवाही के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसके अलावा किसी पुरानी बीमारी के दर्द की वजह से भी विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Video: मंगल-बुध बढ़ाएंगे इस राशि के लोगों की आमदनी, कारोबार का विस्तार होना भी तय!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 20, 2024 09:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola