Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए दिवाली के पर्व का खास महत्व है। इस दिन लोग भगवान गणेश और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साथ ही अपने घर व दुकान को लाइटों और दीयों से सजाते हैं। हालांकि इस बार दीपावली के त्योहार की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। जहां कुछ लोग 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं, तो कुछ लोग 1 नवंबर 2024 को दिवाली का पर्व मना रहे हैं। इसी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा के शुभ मुहूर्त को लेकर भी कन्फ्यूजन बना हुआ है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको दिवाली की सही तिथि और देवी-देवताओं की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।
2024 में दिवाली कब है?
पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, कल यानी 31 अक्टूबर 2024 को प्रदोष काल में दिवाली का पर्व मनाना शुभ रहेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, कल प्रदोष काल सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और सूर्यास्त होने के 45 मिनट बाद तक है। कल 31 अक्टूबर 2024 को सूर्यास्त शाम 5 बजकर 36 मिनट पर होगा।
प्रदोष काल के अलावा स्थिर लग्न में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। वृषभ लग्न एक स्थिर लग्न है। वृषभ लग्न कल शाम 6 बजकर 23 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 19 मिनट तक है, जबकि सिंह लग्न कल रात 12 बजकर 56 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 3 बजकर 10 मिनट तक है।
दिवाली पूजा का सही समय क्या है?
दिवाली पर चौघड़िया मुहूर्त में भी धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ रहेगा।
- लाभ चौघड़िया- कल दोपहर 12 बजकर 4 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 27 मिनट तक है
- अमृत चौघड़िया- कल शाम 5 बजकर 36 मिनट से लेकर रात 7 बजकर 14 मिनट तक है
- चर चौघड़िया- कल रात 7 बजकर 14 मिनट से लेकर कल रात 8 बजकर 51 मिनट तक है
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: दिवाली के दिन 12 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! राशि अनुसार पहनें कपड़े
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
20 mins agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
2 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
6 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
22 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines