Kaalchakra: किन जानवरों को घरों में नहीं पालना चाहिए? पंडित सुरेश पांडेय से जानें वास्तु नियम

Kaalchakra News24 Today: आज के समय में बिल्ली, कुत्ता, मछली, तोता, कबूतर और खरगोश को पालना ट्रेंड बन गया है। जहां कुछ लोग शौक के तौर पर पशु-पक्षियों व जानवरों को पालते हैं, तो कुछ घर का वास्तु सही करने के लिए इन्हें पालते हैं। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं किन-किन जानवरों और पक्षियों को पालना शुभ होता है।

Kaalchakra News24 Today

घर में इन जानवरों को पालना है शुभ!

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद छोटी से छोटी चीज के रखने के फायदे और नुकसान के बारे में बताया गया है। यहां तक कि उन जानवरों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से घरवालों की सेहत और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि कुछ जानवर ऐसे भी हैं, वास्तु के हिसाब से उन्हें घर में रखना शुभ होता है। यदि वो घर में खुशी से रहते हैं, तो उनके प्रभाव से घरवालों के बीच प्रेम बढ़ता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और घरवालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको उन जानवरों और पक्षियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में रखना शुभ व अशुभ होता है।

विज्ञापन

किस दिशा में रखने चाहिए पालतू जानवर?

घर में काला कुत्ता, मछलियां और गाय को पालना शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पालतू जानवरों को घर की उत्तर, उत्तर-पश्चिम और पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मछलियों व एक्वेरियम रखना शुभ होता है। इससे सौभाग्य बढ़ता है। घर में खुशहाली आती है और घरवालों की सेहत अच्छी रहती है। इसके अलावा घर की उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में पंछियों का पिंजरा टांगना शुभ होता है।

विज्ञापन

किस रंग का कुत्ता पालना है शुभ?

जिन लोगों को संतान सुख नहीं मिल रहा, उन्हें काला कुत्ता पालना चाहिए। काले कुत्ते की सेवा करनी चाहिए। कुत्ते को भैरव बाबा का सेवक माना जाता है। कुत्ते की सेवा करने से भैरव बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे भय, क्रोध और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। हालांकि घर की उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में कुत्ता का रहना अशुभ माना जाता है।

घर में गाय पालनी चाहिए या नहीं?

घर में गाय पालना भी शुभ होता है। इससे दुख और कष्ट दूर होते हैं। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में गाय को बांधकर रखना शुभ होता है। गाय को बारिश और धूम के कारण परेशानी न हो। इसके लिए शेड जरूर बनवाएं। जहां गाय बंधी है, उस स्थान की ऊंचाई घर की सतह से कुछ ऊपर होनी चाहिए।

विज्ञापन

कबूतर-तोता पालना चाहिए या नहीं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कबूतर नहीं पालना चाहिए। कबूतर घर में दुर्भाग्य लेकर आता है, जिससे परिवार की सुख-शांति नष्ट होती है। कबूतर के अलावा घर में तोता पालने से भी बचना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ