Budh Gochar 2024: नवग्रहों में बुध देव को ग्रहों के राजकुमार का स्थान प्राप्त है। जो बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह भी हैं। बुध एक निश्चित अंतराल के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव जीवन पर पड़ता है। पंचांग के अनुसार, 23 सितंबर 2024 को बुध देव ने कन्या राशि में गोचर कर लिया है, जहां पर वह 10 अक्टूबर तक मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि बुध का ये गोचर नवरात्रि से पहले हुआ है, जिसकी वजह से इसका गहरा प्रभाव हर एक राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। इस साल शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान माता दुर्गा की पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखना भी शुभ होता है। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जीवन में नवरात्रि से पहले खुशियों का आगमन हो सकता है।
मेष राशि
नवरात्रि से पहले मेष राशि के जातकों के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। युवाओं व छात्रों की बातचीत और संचार क्षमता में बढ़ोतरी होगी, जिससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होने की संभावना है। कारोबारियों की मेहनत रंग लाएगी, कारोबार का विस्तार होगा। इसकी के साथ मुनाफे में भी बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। युवाओं को करियर में अच्छा प्रदर्शन करने के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के काम का बोझ कम होगा, जिसके कारण मानसिक तनाव से मुक्ति मिलगी।
कर्क राशि
बुध का गोचर कर्क राशि के ज्यादातर जातकों के लिए अच्छा रहेगा। छात्र टीचर के सामने अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने में सफल होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। इसके अलावा समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। मार्केटिंग से जुड़े जातकों को नवरात्रि शुरू होने से पहले अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। जॉब कर रहे जातकों का वर्क प्लेस पर सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि
मेष और कर्क राशि के जातकों के अलावा बुध का गोचर कुंभ राशि के लोगों के लिए भी शुभ साबित हो सकता है। दुकानदारों की सेल में वृद्धि होने के साथ-साथ मुनाफा भी डबल हो सकता है। व्यापार में आ रही बाधाओं से व्यापारियों को छुटकार मिलेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। इसी के साथ धन लाभ के भी प्रबल योग हैं। पुराने निवेश से कुंभ राशि के जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। फैमिली के बीच चल रहा मनमुटाव कम होगा। साथ ही सेहत भी सही रहेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।