Kaalchakra: धनहानि और बीमारियों का कारण बनते हैं ये कष्टकारी दोष, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय

Kaalchakra Today: आज 19 जून 2026 दिन शुक्रवार के कालचक्र में कुंडली के कष्टकारी योग के बारे में जानते हैं. इन अशुभ और कष्टकारी योग के कारण व्यक्ति जीवन में परेशान रहता है. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Kaalchakra Today

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Kaalchakra Today 19 June 2026: आज 19 जून 2026, दिन शुक्रवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. पंचमी तिथि का समापन शाम को 4 बजकर 59 मिनट पर हो जाएगा. पंचमी तिथि के बाद षष्ठी तिथि का आरंभ होगा. आज अश्लेशा और मघा नक्षत्र रहने वाला है. अश्लेशा नक्षत्र सुबह 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. हर्षण योग दोपहर को 2 बजकर 53 मिनट तक रहेगा इसके बाद वज्र योग लगेगा. आज बव, बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा. आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 38 मिनट से लेकर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. आज के कालचक्र में कुंडली में बनने वाले कष्टकारी दोष के बारे में जानते हैं.

मांगलिक दोष

कुंडली में मंगल दोष होना बहुत ही कष्टकारी माना जाता है. कुंडली में कई स्थितियों में मंगली दोष नहीं लगता है. कर्क राशि और सिंह राशि का मंगल हो, तो मंंगल दोष नहीं होता है. मंगल सूर्य के साथ अस्त हो ऐसे में मंगल दोष नहीं होता है. लग्न, चौथे. 7वें, 8वें और 12वें भाव में मंगल के होने पर मंगल दोष नहीं होता है. इसके साथ ही कई स्थितियों में मंगल दोष मान्य नहीं होता है. किसी जातक की कुंडली में मंगल दोष है, तो विवाह में देरी, वैवाहिक जीवन में तनाव और धनहानि का सामना करना पड़ता है.

Advertisment

करें ये खास उपाय

मंगल दोष को दूर करने के लिए “ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अयम्। अपां रेतां सि जिन्वति।।” मंगल के इस वैदिक मंत्र का जाप ब्रह्माणों द्वारा कराना चाहिए. इस मंत्र का 50 हजार बार जाप कराना चाहिए. इसके साथ ही रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. आपको लाल मूंगा धारण करना चाहिए. घर में मंगल यंत्र की स्थापना करें और बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं. इन उपायों को करने से लाभ मिलता है. आप मांगलिक दोष दूर करने के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष बैठकर मंगल चंडिका का श्लोक का पाठ करें. पक्षियों को दाना डालें और नवग्रहों की पूजा करें. इन सभी उपायों को करने से मंगलदोष से मुक्ति मिलती है.

अन्य सभी कष्टकारी दोष के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ