Kaalchakra: इन उपायों से तरक्की करेगा कारोबार! पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशि अनुसार क्या करें?

वैदिक शास्त्र में कारोबार में तरक्की पाने के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कारोबार का विस्तार और मुनाफा बढ़ाने से जुड़े अचूक उपायों के बारे में।

Kaalchakra Today News24

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

आज के समय में हर एक व्यक्ति खुद का बिजनेस करना चाहता है। जहां कुछ लोग कुछ ही समय में खुद के काम को ऊंचाइयों पर पहुंचा देते हैं तो कई जातक मुनाफा भी कमा नहीं पाते हैं। हालांकि कुछ उपायों को नियमित करके कारोबार का मुनाफा बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, शास्त्रों में जीवन से जुड़ी अधिकतर परेशानियों के समाधान का उल्लेख है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको हर एक राशि से जुड़े उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से उन्हें कारोबार में तरक्की मिल सकती है।

विज्ञापन

मेष राशि

  • लाल रंग का रूमाल अपने पास हमेशा रखें।
  • मसूर की दाल का दान करें।
  • गुरुवार को केले के 2 पेड़ किसी धर्मस्थान में लगाएं।
  • नियमित रूप से ऊँ बृं बृहस्पतये मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

  • ज्यादा से ज्यादा सफेद रंग के कपड़े पहनें।
  • शमी का पेड़ घर की पश्चिम दिशा में लगाएं।
  • कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि

  • सूर्य देव को रोजाना जल चढ़ाएं।
  • मूंग की दाल ज्यादा खाएं।
  • घर में शमी का पेड़ लगाएं।
  • नियमित रूप से शमी और पीपल के पेड़ की पूजा करें।
  • ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- Video: 30 अप्रैल तक इन मामलों में सावधान रखें 12 राशियां, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने!

कर्क राशि

  • भगवान विष्णु और शिव जी को चावल का भोग लगाएं।
  • सफेद रंग का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें।
  • माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।

सिंह राशि

  • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • लाल रंग का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
  • मूंगा की अंगूठी धारण करें।

कन्या राशि

  • गणेश जी की उपासना करें।
  • गणेश सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
  • मूंग की दाल का दान करें।
  • श्रीयंत्र की पूजा करें।

तुला राशि

  • हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • किन्नर को हरे वस्त्र का दान करें।
  • बुधवार को पिंजरे से तोते उड़ाएं।

वृश्चिक राशि

  • सुंदरकांड का पाठ करें।
  • नियमित रूप से ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
  • शिव मंदिर में जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाएं।

धनु राशि

  • गुरु मंत्रों का जाप करें।
  • पीले रंग के कपड़े ज्यादा से ज्यादा पहनें।
  • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • पिता जी की सेवा करें।

मकर राशि

  • हनुमान जी की पूजा करें।
  • दुर्वांकुर और घी से यज्ञ में 108 आहुति दें।
  • शनि मंत्रों का जाप करें।
  • जरूरतमंदों को कंबल का दान करें।

कुंभ राशि

  • मां दुर्गा और हनुमान जी की पूजा करें।
  • सरसों का तेल और कंबल का दान करें।
  • समय-समय पर हवन कराते रहें।

मीन राशि

  • भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करें।
  • पीले रंग के कपड़े ज्यादा पहनें।

यदि आप कारोबार बढ़ाने के अन्य उपायों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ