---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: गुरु पूर्णिमा पर 12 राशियों का चमकेगा भाग्य, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

Kaalchakra Today: हर साल आषाढ़ माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है, जिस दिन राशि अनुसार कुछ अचूक उपाय करने से साधक को विशेष लाभ होता है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं गुरु पूर्णिमा के दिन करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Kaalchakra Today 10 July 2025: आज 10 जुलाई 2025 को आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि है, जिसे गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। प्राचीन काल में आज ही के दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु के प्रति प्यार और समर्पण को प्रकट करने का होता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से इस दिन अपने गुरु की पूजा करता है, उसे गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिलता है। यह पर्व बौद्ध धर्म के लोग भी बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के मुताबिक, इस दिन भगवान गौतम बुद्ध ने अपने 5 शिष्यों को उपदेश दिया था।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के पावन दिन देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करना भी शुभ होता है। आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि गुरु पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करने वाले उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

गुरु पूर्णिमा पर बना महासंयोग

गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों और नक्षत्रों का शुभ संयोग बन रहा है। आज गुरुवार के दिन गुरु पूर्णिमा का आना अपने आप में महासंयोग है। इसके अलावा आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। गुरु पूर्णिमा के इस महासंयोग में साधना, ध्यान और भक्ति का दोगुना फल मिलता है। जबकि पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में वाणी की शक्ति बढ़ती है।

माना जाता है कि गुरु पूर्णिमा की ऊर्जा से शिक्षा से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं। वहीं जब आषाढ़ की पूर्णिमा हो, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का भी योग हो, तो इस महासंयोग में जप, दान, व्रत और गुरु पूजन करने से पाप नष्ट होते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: मालामाल होने के लिए तैयार हो जाएं ये 3 राशियां, धनु राशि में रहते हुए चंद्र ने किया पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में गोचर

---विज्ञापन---

गुरु पूर्णिमा के उपाय

मेष राशि

  • पीले कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर भगवान विष्णु के किसी मंदिर में चढ़ाएं।
  • किसी मंदिर के निर्माण में सहयोग दें। इससे गुरु देव आपको शुभ फल देंगे।
  • हल्दी की गांठ, पीले फूल, चने की दाल और देसी घी का दान करें।

वृषभ राशि

  • गाय को मीठी रोटी और गुड़-चना खिलाएं।
  • हल्दी की माला से ऊँ बृं बृहस्पतये नम: मंत्र का जाप करें।
  • किसी मंदिर या शमशान घाट में पीने के पानी की व्यवस्था कराएं।
  • पीतल के बर्तन के अलावा चीनी, चावल, पपीता या चावल का दान करें।
  • मंदिर में धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मिथुन राशि

  • विष्णु जी को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं।
  • पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • अनाथाश्रम और कन्या विद्यालय में चने की दाल का दान करें।
  • गायत्री मंत्र का जाप करें।

यदि आप अन्य 9 राशि से जुड़े उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 10, 2025 12:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola