Kaalchakra Today: यंत्रों को देवताओं का विग्रह माना जाता है, जिनकी नियमित रूप से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में यंत्र स्थापित होते हैं, वहां देवी-देवताओं का वास होता है। घर में सदा खुशहाली रहती है और परिवारवालों के बीच क्लेश नहीं होते हैं बल्कि प्यार बढ़ता है। हालांकि यंत्र स्थापना से लेकर पूजा के कई नियम हैं, जिनका पालन न करने पर व्यक्ति को पाप भी लग सकता है। इसके अलावा परेशानी के अनुसार घर में यंत्र की स्थापना करना बेहद शुभ होता है। लेकिन जो यंत्र किसी विशेष कार्य की सिद्धि के लिए स्थापित किए जाते हैं, उन्हें काम पूरा होने के बाद विसर्जित कर देना चाहिए। अन्यथा कई और परेशानियां बढ़ने लगती हैं।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको ये बताने जा रहे हैं कि किस परेशानी के लिए कौन-सा यंत्र घर में स्थापित करना चाहिए।
कब-किस यंत्र की करें स्थापना?
- जिन लोगों को हर समय किसी न किसी चीज का भय रहता है या बात-बात पर चिंता होने लगती है, उन्हें अपने घर में हनुमान यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। इसके अलावा ऐसी परिस्थिति में गणेश यंत्र, भैरव यंत्र और दुर्गा यंत्र की भी स्थापना की जा सकती है।
- जिन विवाहित जोड़ों को संतान सुख नहीं मिल रहा है, वो अपने घर में संतान गोपाल यंत्र की स्थापना करें। नियमित रूप से इस यंत्र की पूजा करें और देवी-देवताओं से अपनी इच्छा बोलें। इससे जल्द आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
- जिन लोगों के घर में नियमित रूप से गीता यंत्र, मत्स्य यंत्र, राम रक्षा यंत्र, विष्णु यंत्र या गायत्री यंत्र की पूजा होती है, उस घर में सकारात्मकता का वास होता है। साथ ही घरवालों को धर्म और आध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
- यदि आपके घर में आए-दिन क्लेश होते हैं, खासकर विवाहित जोड़े लड़ते रहते हैं तो अपने घर में श्रीयंत्र या कनकधारा यंत्र की स्थापना करें। इसके अलावा गृह क्लेश को दूर करने के लिए संतान गोपाल यंत्र की भी स्थापना करना शुभ रहता है।
- जिन लोगों के बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है, उन्हें अपने घर में गुरु यंत्र, सूर्य यंत्र, सरस्वती यंत्र या गणपति यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। यदि आप या आपके बच्चे इन यंत्रों की नियमित रूप से पूजा करते हैं, तो उन्हें ज्ञान और विद्या की प्राप्ति जरूर होगी। इसके अलावा समाज में मान-सम्मान पाने के लिए भी इन यंत्रों की स्थापना करना शुभ रहता है।
घर में यंत्र की स्थापना करने के फायदे
- भाग्य मजबूत होता है।
- अटके काम बनने लगते हैं।
- नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
- बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
- विरोधियों से मुक्ति मिलती है।
यदि आप यंत्रों के महत्व के बारे में विस्तर से जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Video: जून में गुरु अस्त का धनु राशिवालों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें मासिक राशिफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
7 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
8 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
10 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
11 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
12 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines