---विज्ञापन---

Kaalchakra: आज राम नवमी पर इस मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से दूर होगी हर टेंशन! जानें पंडित सुरेश पांडेय से

आज राम नवमी है। आज के दिन भगवान राम की पूजा करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं राम नवमी की पूजा के शुभ मुहूर्त और अचूक उपायों के बारे में।

साल 2025 में 30 मार्च से मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो गया है, जिसका समापन 8 दिन बाद आज यानी 6 अप्रैल को राम नवमी के दिन होगा। राम नवमी के दिन मां दुर्गा के साथ-साथ भगवान राम की पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि प्राचीन काल में इसी तिथि पर भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए आज के दिन व्रत रखने और राम जी की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको राम जी की पूजा के शुभ मुहूर्त और राम जी को प्रसन्न करने वाले अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

राम नवमी की पूजा का मुहूर्त

  • मध्यान्ह मुहूर्त- सुबह 11:08 से दोपहर 01:39 मिनट तक
  • राहुकाल- शाम में 5:07 से लेकर 6:40 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर में 12:04 से लेकर 12:54 मिनट तक
  • अमृत काल- देर रात 11:46 से लेकर अगले दिन को सुबह 01:25 मिनट तक

ये भी पढ़ें- Video: गुरु गोचर से बढ़ेंगे इस राशि के लोगों के खर्चे, आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर!

---विज्ञापन---

राम नवमी के अचूक उपाय

  • राम नवमी के दिन अपने घर में राम दरबार की तस्वीर या प्रतिमा जरूर स्थापित करनी चाहिए। राम दरबार में पूर्व या पश्चिम दिशा की ओर मूर्ति का मुख रखें। सुगंधित द्रव्यों से राम दरबार को साफ करें। राम जी का चंदन, कुमकुम या हल्दी से तिलक करें। राम जी को पीले या लाल फूलों की माला अर्पित करें। खीर या मेवे का भोग लगाएं। इस दौरान राम लक्षा स्तोत्र का पाठ करें। यदि हो सके तो राम दरबार की परिक्रमा करें। परिक्रमा करने की जगह न हो तो वहीं खड़े होकर 7 बार परिक्रमा करें। इससे आपको भगवान राम का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा और गृह क्लेश दूर होगा।
  • राम नवमी के दिन राम मंत्र, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करने से साधक को न सिर्फ अक्षय पुण्य मिलता है, बल्कि धन-संपदा में भी बढ़ोतरी होती है। श्री राम के नाम या मंत्र का जाप तुलसी या चंदन की माला से ही करना चाहिए।
  • जो लोग हमेशा बीमार रहते हैं, उनको मन ही मन राम नाम का जाप करना चाहिए। सुबह-शाम राम नाम का 108 बार जाप करने से सेहत में सुधार हो सकता है।
  • बरगद के पत्ते पर केसर से राम नाम लिखकर अपने पर्स में रखें। इससे आपकी बचत बढ़ेगी और धन-संपदा में वृद्धि होगी।
  • राम नवमी के दिन सच्चे मन से राम नाम के जाप से शनि पीड़ा से मुक्ति मिलती है और मांगलिक दोष का प्रभाव कम होता है।

यदि आप राम जी को प्रसन्न करने वाले अन्य उपायों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 06, 2025 10:45 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola