Kaalchakra Today 5 August 2026: आज 5 अगस्त 2026 दिन बुधवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. सप्तमी का समापन रात को 8 बजकर 42 मिनट पर हो जाएगा. आज सावन माह का कालाष्टमी व्रत है. यह दिन काल भैरव की पूजा के लिए खास है. आज अश्विनी नक्षत्र रात को 9 बजकर 18 मिनट तक करहेगा. इसके बाद भरणी नक्षत्र आरंभ होगा.

शूल योग शाम को 5 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. इसके बाद गण्ड योग आरंभ होगा. विष्टि, बव और बालव करण रहने वाले हैं. राहुकाल दोपहर को 12 बजकर 27 मिनट से लेकर दोपहर को 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. भद्रा काल सुबह को 5 बजकर 45 मिनट से लेकर सुबह को 9 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. आज के कालचक्र में भगवान शिव की अलग-अलग मुद्राओं की प्रतिमा के पूजा करने के लाभ के बारे में जानेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें - Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें ये 5 उपाय, महादेव की कृपा से मिलेगी सफलता और समृद्धि

---विज्ञापन---

शिव प्रतिमा की पूजा के लाभ

भगवान शिव और मां पार्वती की बैल पर बैठी प्रतिमा की पूजा करने से संतान सुख मिलता है. शिव जी की अर्धनारीश्वर प्रतिमा की पूजा करने से अच्छी पत्नि और सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है. शिव जी की उपदेश वाली प्रतिमा की पूजा से बुद्धि, ज्ञान और विद्या की प्राप्ति होती है. ऐसी प्रतिमा की पूजा से मान-सम्मान बढ़ता है. इस प्रकार से अलग-अलग प्रतिमा से अनेकों लाभ मिलता है.

---विज्ञापन---

नंदी, माता पार्वती और सभी गणों से घिरे हुए भगवान शिव की तस्वीर की पूजा करने से व्यक्ति को मान-सम्मान मिलता है. माता पार्वती के साथ नृत्य करते हुए भगवान शिव की पूजा से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है. महादेव की चार भुजाओं, तीन आंख, गले में सांप औक हाथ में कपाल धारण किए हुई तस्वीर की पूजा से भक्तों को जीवन में धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है. काले रंग, लाल नेत्र और चंद्रमा को गले में धारण की हुई भगवान शिव की तस्वीर की पूजा से जीवन से परेशानियों का अंत होता है. इससे अटके हुए काम पूरे होते हैं.

---विज्ञापन---

https://www.youtube.com/live/-AeKDdWOry0?si=xpYbnBY5ZAVUbj8B

भगवान शिव की प्रतिमाओं की पूजा और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्याओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.