हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Kaalchakra: नाराज पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें पेड़, पशु और पक्षी वाला उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में पितृ पक्ष के दौरान पितरों को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में जानेंगे. पितृ दोष के निवारण के लिए इन उपायों को करना चाहिए. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
आज का कालचक्र (Photo Credit - AI)

Kaalchakra Today 7 October 2026: आज 7 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज द्वादशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. द्वादशी तिथि का समापन रात को 11 बजकर 16 मिनट पर हो जाएगा इसके बाद त्रयोदशी आरंभ होगी. आज मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही शुभ और शुक्ल योग प्रभावी रहने वाला है. कौलव, तैतिल और गर करण रहेगा.

आज के कालचक्र में पितृ दोष से मुक्ति के उपायों के बारे में जानेंगे. पितृ दोष से मुक्ति के लिए कई उपायों को करना बेहद अच्छा माना जाता है. आज कई अशुभ समय रहेंगे. राहुकाल, यमगण्ड काल, गुलिक काल और विडाय योग प्रभावी रहने वाला है. आज 7 अक्टूबर के कालचक्र में पितरों को प्रसन्न करने और पितृ दोष से मुक्ति के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में जानते हैं.

पितृ दोष से मुक्ति के लिए पेड़ वाला उपाय

पीपल के पेड़ को बहुत ही पवित्र माना जाता है. इस वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है. इसके साथ ही इस वृक्ष को पितृ के रूप में माना जाता है. पितृ पक्ष के दौरान पीपल के पेड़ की पूजा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. पितृ पक्ष में 8 पीपल के पेड़ लगाने चाहिए. पेड़ों को लगाकर इनकी देखभाल करें इससे आपके पितृ प्रसन्न होंगे. अमावस्या के दिन पीपल के नीचे दीपदान करना चाहिए और जल चढ़ाना चाहिए. इसके अलावा बरगद के पेड़ की पूजा करनी चाहिए. इसके अलावा तीसरा बेल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Kaalchakra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से समझें पितरों के इशारे

पितरों को प्रसन्न करने के लिए पक्षी वाला उपाय

पुराणों के अनुसार, कौवे को देवपुत्र माना जाता है. कौवे को शनिदेव का वाहन माना जाता है. कौवे को भोजन कराने से पितृ दोष को दूर कर सकते हैं. पितृ पक्ष में श्राद्ध के दौरान कौवे को भोजन कराया जाता है. कौवे के साथ ही हंस की पूजा करना शुभ माना जाता है. हंस की पूजा करने से पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं. आप पितृ दोष से मुक्ति के अन्य उपायों के बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जान सकते हैं.

विज्ञापन

आज के कालचक्र में आप पितृ दोष को दूर करने और पितरों को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में जान सकते हैं. इसके लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola