Kaalchakra Today 24 August 2026: आज 24 अगस्त को सावन महीने का चौथा और अंतिम सोमवार है. आज सावन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. सावन शुक्ल पक्ष द्वादशी पूरी रात्रि रहने वाली है. इसके साथ ही प्रीति और आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है. पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात को 8 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आरंभ होगा. बव करण शाम को 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इसके बाद बालव करण रहेगा.
आज के कालचक्र में सावन महीने के आखिरी सोमवार के दिन के महत्व और किए जाने वाले खास उपायों के बारे में जानेंगे. आप सावन के सोमवार के दिन गौरी-शंकर मंदिर में जाकर पूजा और उपायों को कर सकते हैं. आज कई अशुभ समय भी रहेंगे. आज राहुकाल, यमगण्ड और दुमुहूर्त रहने रहने वाला है. आप कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से सोमवार के उपायों के बारे में जान सकते हैं. इससे सभी संकट और कष्ट दूर होंगे.
---विज्ञापन---
सावन सोमवार के महाउपाय
अगर किसी ने सावन के तीन सोमवार का व्रत नहीं रखा है. लेकिन वह आखिरी सोमवार का व्रत रख लें, तो उसे सभी व्रत के समान फल मिल सकता है. आर्थिक संकट से परेशान हैं, तो इसे दूर करने के लिए आप कई उपायों को कर सकते हैं. आपको सावन के आखिरी सोमवार पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर अभिषेक करना चाहिए. आपको पार्थिव शिवलिंग के लिए मिट्टी नहीं मिल रही है. ऐसे में नर्मदेश्वर शिवलिंग या स्फटिक शिवलिंग पर अभिषेक करें.
ये भी पढ़ें – Kaalchakra: राशि के अनुसार करियर चुनने पर मिल सकती है सफलता, जानें किस फिल्ड में करें काम?
---विज्ञापन---
ऐसे करें महादेव की पूजा
सबसे पहले शिव भक्त महादेव का ध्यान करें. मानसिक रूप से महादेव का ध्यान कर आह्वान करें. मानसिक रूप से ही महादेव के चरणों पर जल गिराएं. पैरों को पोछें. हाथ धुलवाएं. आचमन के लिए जल दें. इसके बाद शिवलिंग पर जल की धारा से अभिषेक करें. गाय के शुद्ध दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करें. इसके बाद गन्ने के रस, शहद, घी और दही से शिवलिंग पर अभिषेक करें. इसके बाद साफ जल से अभिषेक करने के बाद साफ सफेद कपड़े से शिवलिंग को साफ करें.
शिवलिंग पर सफेद कपड़ा लपेटें. इसके ऊपर से एक जनेऊ और एक रुद्राक्ष की माला चढ़ाएं. लाल रोली से तिलक लगाएं. शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, धतूरा, आक के पत्ते और गुलाब के फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं. शिवलिंग को धूप दिखाएं और शुद्ध घी का दीपक दिखाएं. पीपल की थाली में जीरा और घी से बने चावल और कढ़ी से भोग लगाएं. आप इसके बारे में अधिक जानने के लिए वीडियो देख सकते हैं.
---विज्ञापन---
सावन सोमवार के आखिरी दिन के उपायों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आज के कालचक्र की वीडियो देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
---विज्ञापन---