Kaalchakra Today 22 August 2026: आज 22 अगस्त को सावन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि का समान रात्रि 2 बजे हो जाएगा. इसके बाद एकादशी आरंभ होगी. इसके साथ ही आज ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. इसका समापन दोपहर को 2 बजकर 49 मिनट पर होगा. इसके बाद मूल नक्षत्र आरंभ होगा. तैतिल, गर और वणिज करण रहने वाला है. विष्कम्भ योग रहेगा. इसके साथ ही आज कई अशुभ समय भी रहेंगे.
आज के कालचक्र में सावन महीने में शिव और शनि के उपायों के बारे में जानेंगे. किन उपायों को करने से शनि दोषों से मुक्ति मिल सकती है. आप इन सभी उपायों को करके शनि ग्रह से संबंधित अशुभ प्रभाव से बचे रह सकते हैं. बता दें कि, आज कुछ अशुभ समय भी रहने वाले हैं. राहुकाल सुबह 9 बजकर 9 मिनट से लेकर 10 बजकर 46 मिनट तक था. अब यमगण्ड काल दोपहर को 2 बजकर 1 मिनट से लेकर 3 बजकर 39 मिनट तक है. गण्ड मूल पूरे दिन रहेगा.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें - Kaalchakra: राशि के अनुसार करियर चुनने पर मिल सकती है सफलता, जानें किस फिल्ड में करें काम?
साढ़ेसाती और ढैय्या के लिए उपाय
कुंभ, मीन और मेष राशि के लोगों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती चल रही है. इसके अलावा सिंह और धनु राशि के लोग शनि की ढैय्या के प्रभाव में हैं. इन राशियों को साढ़ेसाती, ढैय्या, महादशा और कंटक दशा के दौरान लाभ पाने के लिए पंचामृत से शनिदेव का अभिषेक करें. आप शनिदेव की प्रतिमा का अभिषेक कर रहे हैं, तो प्रतिमा के साइड में खड़े होकर पैरों का अभिषेक करें. शनिदेव की आंखों की तरफ देखने से बचें.
---विज्ञापन---
आप पीपल के पेड़ के नीचे शनिदेव की पूजा कर सकते हैं. इसके साथ ही ओम शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें. शिव मंदिर में जाकर महादेव की विधि-विधान के साथ पूजा करें. इसके बाद शमी का पत्ता, सफेद फूल, कलम का फूल और बेलपत्र दोनों हथेलियों में रखकर शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें. इसके बाद पुष्प को शिव जी के चरणों में अर्पित करें. ऐसा करने से शनिदेव आपको कभी कष्ट नहीं देंगे. शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रविवार और शनिवार के दिन सरसों के तेल से मालिश न करें. इसके अलावा आप कई उपायों को कर सकते हैं.
सावन महीने में शिव-शनि के उपायों को करने से आपको शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
---विज्ञापन---
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
---विज्ञापन---