Kaalchakra Today 15 August 2026: आज 15 अगस्त को सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतिया तिथि है. ऐसे में हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है. इसके साथ ही आज स्वतंत्रता दिवस है. आज तृतीया तिथि का समापन शाम को 5 बजकर 28 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ होगी. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात को 3 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा. इसके बाद हस्त नक्षत्र आरंभ होगा. शिव योग सुबह 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. इसके बाद सिद्ध योग 16 अगस्त की सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. इसके बाद साध्य योग आरंभ होगा.

तैतिल करण सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर समाप्त हो चुका है. इसके बाद गर करण आरंभ हुआ है. गर करण शाम को 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वणिज करण 16 अगस्त की सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर आरंभ होगा. इसके बाद विष्टि करण आरंभ हो जाएगा. आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से जीवन में चल रही मुश्किलों को दूर करने और खुशहाल जीवन के उपायों के बारे में जानेंगे.

---विज्ञापन---

बुरी आदतों से आजादी के लिए उपाय

आप लोगों को देर रात तक जागने से बचना चाहिए. नहाने के बाद बाथरूम को साफ करके आए. घर में जूते-चप्पलों को व्यवस्थित रखें. जोर से बात करने से बचना चाहिए. जोर से बात करने के कारण जीवन में शनि ग्रह का अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है. अगर कोई यह सब गलतियां करता है, तो जीवन में धन का अभाव बना रहता है. इन बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए.

ये भी पढ़ें - Puja Path Niyam: क्यों अशुभ है पूजा के दौरान दीपक का बुझना? क्या बुझी हुई बाती को फिर से जलाएं या नहीं

---विज्ञापन---

गरीबी से आजादी के लिए उपाय

गरीबी दुनिया में सबसे बड़ा दुख है. गरीबी से बड़ा कोई रोग नहीं है. अगर बहुत मेहनत के बाद भी कमाई नहीं हो रही है, तो घर के आंगन में अनार का पौधा लगाएं. घर में तुलसी का पौधा लगाएं. हर गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में थोड़ा सा दूध जरूर चढ़ाएं.

बीमारियों से मुक्ति के लिए उपाय

अगर शरीर में बीमारियों का वास हो गया है. आप हमेशा रोग से दुखी रहते हैं. ऐसे में हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें. चीड़ियों का दाना डालें और नदी में नारियल प्रवाहित करें. आप बुधवार के दिन हरे कपड़े में मूंग की दाल बांधकर किसी जरूरतमंद को दान करें. इन सभी के उपायों के बारे में जानने के लिए आप कालचक्र देखें.

---विज्ञापन---

https://www.youtube.com/live/Qn7HvFGrZrc?si=W70ew_xHLE4HHCnG

आप सभी दुखों और मुश्किलों से मुक्ति के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---