Jyeshtha Purnima 2026: पूर्णिमा का दिन चंद्र पूजा के लिए खास होता है. इस दिन चंद्र दोष से मुक्ति के लिए उपाय कर सकते हैं. मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा पर चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है. पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने और चंद्र दोष से मुक्ति के लिए उपाय करने से मानसिक शांति मिलती है. अच्छी सेहत और तनाव को दूर करने के लिए पूर्णिमा पर उपायों को करना चाहिए. चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. ऐसे में चंद्रमा से जुड़े उपाय करने से बेचैनी और चिंता को दूर कर सकते हैं. आप ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन उपायों को कर सकते हैं.
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 (Jyeshtha Purnima Date)
ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 29 जून की सुबह 3 बजकर 6 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 30 जून को सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर होगा. सुबह उदयतिथि को महत्व देते हुए द्रिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून 2026, दिन सोमवार को मनाई जाएगी. ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चंद्रोदय 29 जून की शाम को 7 बजकर 16 मिनट पर होगा. आइये ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करें इसके बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: सास-ससुर के फेवरेट होते हैं इस मूलांक के जमाई, ससुराल में मिलता है खूब मान-सम्मान
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाय
पूर्णिमा व्रत – आप ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चंद्र दोष दूर करने और मानसिक शांति के लिए पूर्णिमा का व्रत करें. पूर्णिमा व्रत करना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है.
चंद्रमा को अर्घ्य – पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के बाद चंद्रमा की पूजा करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें. आप कच्चे दूध में सफेद चावल और सफेद फूल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें. इससे चंद्र दोष से मुक्ति मिलेगी.
दान-पुण्य के काम – आपको चंद्र दोष से मुक्ति और मानसिक शांति के लिए चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए. आप चावल, दूध, चीनी, सफेद कपड़े, खीर, चांदी आदि का दान करें. इससे चंद्र दोष दूर होगा.
मंत्र जाप का उपाय – पूर्णिमा के दिन “ॐ सोमाय नमः” और “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नम:” मंत्र का जाप करें. इन मंत्रों का जाप करने से चंद्र दोष दूर होता है. चंद्र दोष से मुक्ति से व्यक्ति डिप्रेशन, तनाव और चिंता से मुक्त हो जाता है.
ये भी पढ़ें – Vidur Niti: लाइफ की मुश्किलें बढ़ाती हैं ये 4 बुरी आदतें, तरक्की में बनती हैं बाधा, आज ही छोड़ दें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
खाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
56 mins agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
4 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
21 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
22 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
23 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines