Astro Tips by Jaya Kishori: मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का नाम तो आपने सुना ही होगा, जिनके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हालांकि जया किशोरी मोटिवेशनल स्पीकर होने के साथ-साथ कथावाचक भी हैं। जया की कथा का आयोजन देश के अलग-अलग शहरों में किया जाता है, जहां कथा सुनने के लिए हर बार बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। अपनी कथा के दौरान जया किशोरी हिंदू धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताती हैं।
आज हम आपको जया किशोरी द्वारा बताए गए उन प्रभावों के बारे में बताएंगे, जो जब व्यक्ति के अंदर दिखाई देते हैं, जब उसके ग्रह कमजोर होते हैं। इसी के साथ हम आपको उनसे बचने के उपाय भी बताएंगे।
ये भी पढ़ें- बुरी नजर लगने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, जानें जया किशोरी से
सूर्य ग्रह
जया किशोरी के अनुसार, जब व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह खराब होता है, तो उससे उसका आचरण खराब होने लगता है। सूर्य ग्रह को जमबूत करने के लिए प्रभु श्रीराम और सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। जो लोग नियमित रूप से सूर्य देवता की आराधना करते हैं, उनकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
चंद्र ग्रह
जया किशोरी बताती हैं कि जब कुंडली में चंद्र ग्रह खराब होता है, तो व्यक्ति का मन गलत कामों में लगने लगता है। इससे न चाहते हुए भी वह गलत काम करने लगता है। अगर आपको भी अपनी कुंडली में चंद्र ग्रह को मजबूत करना है, तो इसके लिए आपको चंद्र देवता और श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
बुध ग्रह
जब व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह खराब या कमजोर होता है, तो इससे उसकी बुद्धि पर असर पड़ता है। जया किशोरी बताती हैं कि कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।
गुरु ग्रह
जया किशोरी के अनुसार, जब व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह खराब होता है, तो उससे उसके ज्ञान का नाश होने का संकट बना रहता है। ऐसे में श्रीहरि की पूजा करनी चाहिए।
शुक्र ग्रह
जब व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, तो उससे उसके सुखों का नाश होने लगता है। घर में हर समय तनाव कि स्थिति बनी रहती है। जया किशोरी के अनुसार, कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए व्यक्ति को मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
शनि ग्रह
जया किशोरी बताती हैं कि जब कुंडली में शनि कमजोर होता है, तो इससे व्यक्ति को अपने कर्मों का फल नहीं मिलता है। उसकी जिंदगी में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में काल भैरव की पूजा करनी चाहिए।
राहु ग्रह
जब व्यक्ति की कुंडली में राहु कमजोर होता है, तो व्यक्ति भ्रमित होने लगता है। वह एक के बाद एक गलत फैसले लेने लगता है, जिससे बार-बार उसे परेशानियों में पड़ना पड़ता है। जया किशोरी के अनुसार, राहु को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति को मां छिन्नमस्तिका की पूजा करनी चाहिए।
केतु ग्रह
जया किशोरी बताती हैं कि जब कुंडली में केतु कमजोर होता है, तो इससे वह अपने परिवार वालों से दूर जाने लगता है। ऐसे में गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
56 mins agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
19 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
20 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
22 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
23 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines