बुरी नजर लगने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, जानें जया किशोरी से

Jaya Kishori: क्या आपको भी हर समय घबराहट होती है? क्या आप भी बार-बार बीमार होते रहते हैं? अगर हां, तो कहीं आपको भी तो बुरी नजर नहीं लगी है। आइए जानते हैं जब व्यक्ति को बुरी नजर लगती है, तो उसके शरीर में कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।

Jaya Kishori

Jaya Kishori Tips: कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का नाम तो आपने सुना ही होगा, जिनके आए दिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कथावाचक जया किशोरी की कथा का आयोजन देश के अलग-अलग हिस्सों में किया जाता है, जहां कथा सुनने के लिए हर बार बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। अपनी कथा के दौरान जया किशोरी हिंदू शास्त्र में लिखित धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी कई जरूरी बातों के बारे में भी बताती हैं।

विज्ञापन

आज हम आपको जया किशोरी द्वारा बताए गए उन 5 लक्षणों के बारे में बताएंगे, जब व्यक्ति को बुरी नजर लगती है तो वो उसके शरीर में दिखाई देते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं बुरी नजर के लक्षणों के बारे में।

विज्ञापन

कमजोरी

जया किशोरी बताती हैं कि जब भी किसी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है, तो वो बार-बार बीमार होने लगता है। उसे हर काम करने के बाद थकावट और कमजोरी महसूस होती है।

विज्ञापन

सिर दर्द

जया किशोरी के अनुसार, जब भी किसी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है, तो उसे हर समय सिर में दर्द व भारीपन रहने लगता है। यहां तक कि दवा लेने के बाद भी सिर दर्द में आराम नहीं मिलता है।

विज्ञापन

घबराहट

हर समय घबराहट होना भी बुरी नजर का ही एक संकेत है। जया किशोरी बताती हैं कि जब भी किसी को बुरी नजर लगती है, तो उसे हर समय घबराहट रहती है।

डर

जया किशोरी के अनुसार, जब भी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है, तो उसे अपने ही घर में जाने से डर लगता है। इसके अलावा उसके मन में हर समय किसी न किसी बात को लेकर डर बना रहता है, जिसकी वजह से उसे मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

जी मिचलाना

जया किशोरी के अनुसार, जब भी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है तो उसके साथ कई अनचाही घटनाएं होने लगती हैं। उसे समझ ही नहीं आता है कि उसके साथ हो क्या रहा है। इसी वजह से हर समय उसका जी मिचलाने लगता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ