जया किशोरी की इन 5 बातों को महिलाएं जरूर अपनाएं, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

Relationship Tips by Jaya kishori: क्या आप भी अपनी पर्सनल लाइफ से खुश नहीं हो? क्या रोजाना आपके और आपके पति के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं? अगर हां, तो क्या आप भी तो ये 5 गलतियां नहीं कर रहीं, जिसके कारण न चाहते हुए भी आपकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आ रहे हैं।

Jaya kishori

Relationship Tips by Jaya kishori: देश की जानी-मानी मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी का नाम तो आपने सुना ही होगा, जिनके आए दिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनकी कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा वह हिंदू धर्म से जुड़ी कई जरूरी बातों के बारे में भी अपनी कथा में बताती हैं।

विज्ञापन

आज हम आपको जया किशोरी द्वारा बताई गई महिलाओं की उन 5 गलतियों के बारे में बताएंगे, जो अगर शादीशुदा महिलाएं करती हैं, तो उससे न चाहते हुए भी उनकी और उनके पति की जिंदगी में परेशानियां आ सकती हैं। आइए जानते हैं उन 5 गलतियों के बारे में जो महिलाओं को करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

शक

कथावाचक जया किशोरी बताती हैं कि किसी भी महिला को अपने पति पर शक नहीं करना चाहिए। अगर आपको अपने पति की किसी बात पर संदेह है, तो ऐसे में आप सीधे-सीधे उनसे उस विषय में बात कर लें। इसके अलावा पति को कभी भी पराए लोगों के सामने अपशब्द नहीं बोलना चाहिए।

विज्ञापन

सलाह

जया किशोरी ने बताया है कि शादी के बाद किसी भी महिला को अपनी निजी जिंदगी यानी पर्सनल लाइफ के लिए गैर औरत की सलाह नहीं लेनी चाहिए। इससे उनके और उनके पति के बीच मनमुटाव आ सकते हैं।

भरोसा

जया किशोरी कहती हैं कि किसी भी औरत को सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करके अपने पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए। इससे आपके और आपके पति के बीच दूरियां आ सकती हैं।

विज्ञापन

बुराई

जया किशोरी ने बताया है कि किसी भी औरत को अपने पति की बुराई मायके में नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा अपने पति की कमियों को कभी भी किसी बाहर वाले इंसान के सामने नहीं गिनवाना चाहिए।

मोह

जया किशोरी के अनुसार, जो महिलाएं शादी के बाद भी मायके से ज्यादा मोह रखती हैं, उनके ससुराल में कभी भी सुख-शांति नहीं रहती है। इसके अलावा लड़कियों को शादी के बाद अपने ससुराल के राज मायके में नहीं बताने चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ