हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Panchak 2026: नवरात्रि के बीच पंचक की शुरुआत, इन कामों को करने से बढ़ सकती है मुश्किलें, रहें सावधान

Panchak 2026: पंचक काल के दौरान कोई शुभ कार्य करने से अशुभ फल मिल सकते हैं. ऐसे में पंचक काल को अशुभ माना जाता है. इस दौरान कई कार्य करने से बचना चाहिए. अब गुप्त नवरात्रि के दौरान अग्नि पंचक लग रहे हैं ऐसे में आपको किन कामों को करने से बचना चाहिए चलिए जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Panchak 2026: माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है जिसका समापन 28 जनवरी को होगा. गुप्त नवरात्रि के बीच में पंचक लग रहे हैं. पंचक को शुभ कार्य के लिए अशुभ माना जाता है. इस दौरान कामों को करने से असफलता का सामना करना पड़ता है. इस दौरान कुछ कार्य अशुभ फल देते हैं. पंचक की शुरुआत 20 जनवरी की देर रात से हो रही है. पंचक 20 और 21 जनवरी की आधी रात को 1 बजकर 35 मिनट पर शुरू होंगे. इसका समापन 25 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर होगा. गुरुवार को शुरू होने वाले यह पंचक अग्नि पंचक है.

क्या होता है पंचक?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब चंद्र ग्रह धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र में संचरण कर रहे होते हैं उस समय पंचक काल मान्य होता है. चंद्र ग्रह के कुंभ और मीन राशि में होने पर पंचक होता है. ऐसी मान्यता है कि, इस दौरान कोई अशुभ घटना होती है तो वह पांच बार हो सकती है. पंचक के दौरान कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. यह पंचक गुप्त नवरात्रि में पड़ रहे हैं इस नवरात्रि में कई कार्य शुभ होते हैं लेकिन पंचक में ऐसा करने से बचना चाहिए.

पंचक में इन बातों का रखें ध्यान

पंचक के दौरान घर का निर्माण कार्य शुरू करने की मनाही होती है. अगर पहले से निर्माण कार्य चल रहा है तो इसे कर सकते हैं. पंचक में छत डलवाने की मनाही होती है. ऐसा करने से घर में कलह और धन हानि होती है. चारपाई, बेड और बिस्तर खरीदना मना होता है. इससे सुख-शांति में बाधा आती है. पंचक में दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर पंचक के समय किसी की मृत्यु होती है तो अंतिम संस्कार के समय विशेष उपाय किये जाते हैं. आप पंचक के दौरान पूजा-पाठ, नामकरण संस्कार और नियमित व्यापारिक कार्य कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola