Janmashtami 2026: हिन्दू धर्म में जन्माष्टमी की रात बेहद पवित्र और शुभ मानी गई है। इस रात को भगवान श्रीकृष्ण के भक्त और साधक अपने घरों बाल गोपाल के नन्हे-नन्हे खूबसूरत पांवों के निशान बनाते हैं। लेकिन आप ये नहीं जानते होंगे कि चावल के आटे, रोली, कुमकुम या हल्दी से बने ये क्यूट-क्यूट निशान सिर्फ एक आर्ट या सजावट नहीं है। हिंदी धर्म और कुंज बिहारी कृष्ण के भक्तों के लिए यह वह अटूट विश्वास है, जो मुरलीधर कृष्ण को साक्षात उनके घर तक खींच लाते हैं। आइए जानते हैं, जन्माष्टमी पर घर में कान्हा के कदमों के निशान बनाने से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं क्या हैं?
क्यों बनाते हैं कान्हा के पड़चिन्ह
जन्माष्टमी पर कृष्ण पूजक घर के मुख्य द्वार से पूजा घर के झूले तक बाल गोपाल के नन्हे-नन्हे सुंदर कदम बनाते हैं, जो उनके स्वागत के लिए होता है और यह भाव दर्शाना होता है कि हे कान्हा, आप हमारे घर में प्रवेश करें। शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान श्रीकृष्ण के चरण कमल शुभ और दुख को समाप्त करने वाला होता है। जहां उनके कदम पड़ते हैं, वहां धन-ऐश्वर्य और खुशियां अपने आप चली आती है।
दक्षिण भारत में भी लोकप्रिय है यह रिवाज
कृष्ण चरण निर्मित करने की यह परंपरा तेलंगाना और तमिलनाडु में भी प्रचलित है। इन क्षेत्रों में इसे रिवाज को ‘कृष्णा पादालु’ और ‘कोलम’ कहा जाता है। यहां की लोकमान्यता है कि आधी रात को बाल गोपाल घरों में माखन खोज में जाते हैं, जो उनके रसोई घरों में रखे होते हैं। इन कदमों को वहां भी बेहद शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Mala Jap Rules: माला जप करते समय तर्जनी उंगली का प्रयोग है ‘वर्जित’, जानें हिन्दू धर्म में माला जप के 4 नियम
कैसे बनाएं कान्हा के कदम
कान्हा के नन्हे-नन्हे कदम हमेशा घर के अंदर की ओर आते हुए ही बनाई जाती है, बाहर जाते हुए नहीं। इसे केवल चावल के सूखे आटे या उसके घोल, रोली और हल्दी से ही बनाया जाता है। बहुत इन सभी को आपस में मिक्स करके भी कदम की ड्रॉइंग करते हैं। इसके अलावा अन्य चीजों का इस्तेमाल शुभ नहीं माना गया है।
यह भी भी पढ़ें: Kaalchakra: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को घर लाना है बेहद शुभ , पंडित सुरेश पांडेय से जानें सभी जरूरी नियम और पूजा का सही तरीका
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
7 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
9 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
10 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
11 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
14 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines