Jagannath Bahuda Rath Yatra 2026: ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर में हर साल रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है. पुरी जगन्नाथ की रथ यात्रा विश्व प्रसिद्ध है. रथ यात्रा का आयोजन पंचांग के अनुसार, आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को किया जाता है. इस बार 16 जुलाई को रथ यात्रा निकाली गई थी. महाप्रभु जगन्नााथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा देवी यात्रा कर मौसी के घर यानी गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं. इसके बाद वहां 8 दिनों तक विश्राम के बाद वापसी यात्रा कर जगन्नाथ मंदिर लौटते हैं. महाप्रभु की वापसी यात्रा की तारीख के बारे में जानते हैं.
कब है भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा?
महाप्रभु जगन्नाथ जब मौसी के घर यानी गुड़िचा मंदिर जाते हैं, तो इसे रथ यात्रा के नाम से जाना जाता है. इसके बाद वापसी यात्रा को बहुदा यात्रा के नाम से जानते हैं. महाप्रभु की रथ यात्रा गुंडिचा मंदिर से जगन्नाथ मंदिर तक करीब 3 किलोमीटर की होती है. अब भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा यानी वापसी यात्रा आषाढ़ शुक्ल दशमी तिथि को होगी. शुक्ल पक्ष दशमी तिथि 24 जुलाई 2026, दिन गुरुवार को है. इस दिन भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर से मुख्य मंदिर की ओर लौटेंगे.
ये भी पढ़ें – Kendra Drishti Yog 2026: गुरु पूर्णिमा पर शुक्र-मंगल के संयोग से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बनेंगे तरक्की के योग
बहुदा यात्रा के बाद की परंपरा
पुरी रथ यात्रा उत्सव का बहुदा रथ यात्रा के बाद हो जाता है. यात्रा कर मुख्य मंदिर वापस पहुंचने पर कई परंपराओं का पालन किया जाता है. मंदिर पहुंचने के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और सुभद्रा को रथ पर विराजमान रहने के दौरान सोने के आभूषणों से सजाते हैं. भगवान के श्रृंगार की इस परंपरा को बेशा कहा जाता है. भक्त भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन करते हैं. इसके बाद भोग लगाने के बाद वह मंदिर में प्रवेश करते हैं. परंपराओं के अनुसार, मंदिर में प्रवेश से पहले भगवान जगन्नाथ देवी लक्ष्मी को रसगुल्ला देकर प्रसन्न करते हैं. इस दिन को रसगुल्ला दिवस या नीलाद्रि बीजे कहते हैं. इन परंपराओं के साथ ही रथ यात्रा के उत्सव का समापन होता है.
ये भी पढ़ें – Ashadh Purnima Vrat 2026: कब है आषाढ़ पूर्णिमा व्रत? जानिए पूजा विधि और चंद्रोदय का समय, प्राप्त होगी सुख-शांति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
12 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
13 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
15 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
17 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
19 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines