Kendra Drishti Yog 2026: गुरु पूर्णिमा पर शुक्र-मंगल के संयोग से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बनेंगे तरक्की के योग

Kendra Drishti Yog 2026: आषाढ़ माह पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा. इस साल गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026, दिन बुधवार को है. इस दिन ग्रहों के संयोग से शुभ योग बनेगा. इसका प्रभाव राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा.

SHUKR-MANGAL.jpg
1 / 6
Kendra Drishti Yog lucky zodiac signs

Kendra Drishti Yog 2026: 29 जुलाई को शुक्र ग्रह और मंगल ग्रह दोनों एक दूसरे से 90 डिग्री पर विराजमान रहेंगे. यह दोनों ग्रह मिलकर केंद्र दृष्टि योग का निर्माण करेंगे. इस शक्तिशाली और शुभ योग से 4 राशियों को लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

शुक्र-मंगल केंद्र दृष्टि योग राशिफल

शुक्र-मंगल केंद्र दृष्टि योग राशिफल2 / 6

शुक्र और मंगल ग्रह 29 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर 90 डिग्री पर मौजूद रहेंगे. इससे केंद्र दृष्टि योग का निर्माण होगा. इसके प्रभाव से मेष, सिंह, कन्या और तुला राशि के जातकों को लाभ होगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

मंगल और शुक्र के बीच बन रहे केंद्र दृष्टि योग के प्रभाव से मेष राशि को लाभ होगा. मंगल के प्रभाव से आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. आपके काम सफल होंगे. आर्थिक मामले में समय अच्छा रहने वाला है. वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

केंद्र दृष्टि योग के प्रभाव से सिंह राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे. आपको करियर में तरक्की मिलेगी. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहने वाला है. पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि5 / 6

शुक्र और मंगल का शुभ संयोग कन्या राशि के लिए लाभकारी साबित होगा. इन लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा. करियर के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आर्थिक तरक्की करने से मन प्रसन्न रहेगा.

तुला राशि

तुला राशि6 / 6

तुला राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में तरक्की और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को और व्यापारियों को लाभ हो सकता है. निवेश करने से लाभ मिल सकता है. नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन