राजा को भी रंक बना देती हैं Wi-Fi से लेकर घर में गलत तरह से रखीं तारें! जानें वास्तु दोष के कारक

Home Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष होने के कारण व्यक्ति का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। घरवालों को विभिन्न बीमारियों से लेकर आर्थिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं वास्तु दोष के प्रमुख कारक के बारे में।

Home Vastu Tips

इन चीजों के कारण लगता है वास्तु दोष!

Home Vastu Tips: कपड़े, बर्तन, दवाइयां और Wi-Fi का Router आदि-आदि ये सभी आम चीजें हैं। जो हर एक घर में मौजूद होती हैं। लेकिन इन चीजों को सही जगह और सही ढंग से नहीं रखने से व्यक्ति की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद छोटी-से छोटी चीज की सही दिशा के बारे में बताया गया है। आज हम आपको उन 6 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो व्यक्ति को राजा से रंक भी बना सकती हैं।

विज्ञापन

नल से टपकता पानी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के घर में हर समय नल से पानी टपकता रहता है। उस घर में कभी भी धन की देवी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसके अलावा घरवालों की कुंडली में चंद्र देव की स्थिति कमजोर रहती है, जिसकी वजह से तनाव बना रहता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Astrologer Deepa (@khanna.deepa)

विज्ञापन

बिजली और फोन की तारें

घर में कहीं पर भी बिजली की तारें खुली नहीं रखनी चाहिए। इन्हें हमेशा सुलझा के रखना चाहिए। नहीं तो इससे कुंडली मंगल की स्थिति कमजोर होती है, जिससे खून से संबंधित परेशानियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ता है। बिजली की तारों के अलावा घर में खराब फोन या लैपटॉप की तारों को रखने से राहु खराब होता है, जिससे याददाश्त कमजोर होती है। घर में क्लेश बना रहता है और आलस बढ़ता है।

Wi-Fi का Router

बेड के पास Wi-Fi का Router नहीं रखना चाहिए। इससे घरवालों की सेहत खराब होती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत नहीं रहती है।

विज्ञापन

दवाइयां

बेड के साइड की टेबल में दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। इससे आपके घर में सदा बीमारियों का वास रहेगा और मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे।

टूटे हुए बर्तन

घर में कभी भी टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। इससे परिवार में दरिद्रता आती है। इसके अलावा घरवालों को पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

बिखरे हुए कपड़े

यदि आपके घर में हमेशा कपड़े बिखरे रहते हैं, तो इससे कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर होता है, उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा शुगर की समस्या होने की भी संभावना बनी रहती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ