---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

10 साल बाद अगस्त में चमकी 5 राशियों की किस्मत, समसप्तक योग से करियर छुएगा ऊंचाइयां, बरसेगा धन!

Shani Shukra Yuti: साल 2024 में अगस्त के महीने में कुछ राशियों के लोग मालामाल हो सकते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार शुक्र-शनि की युति से समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है, जिससे 5 राशियों के जातकों के ऊपर पैसों की बरसात हो सकती है। आइए जानते हैं वो 5 राशियां कौन-सी हैं, जिनके आने वाले दिन शुभ रहेंगे।

---विज्ञापन---

Shani Shukra Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शुक्र ग्रह शनि देव एक खास मित्र हैं। जब भी इन दोनों ग्रहों का मिलन होता है यानी शुक्र-शनि की युति होती है, तो इससे कई शुभ योग का निर्माण होता है। आज से तीन दिन पहले 31 जुलाई को शुक्र देव ने सिंह राशि में गोचर किया था। जहां पहले से शनि देव विराजमान थे। ऐसे में शुक्र-शनि की युति से समसप्तक योग बना है और वो भी करीब 10 साल बाद। शुक्र-शनि एक दोनों से सप्तम भाव में मौजूद हैं और एक दूसरे पर सप्तम दृष्टि डाल रहे हैं। इस बार समसप्तक योग का लाभ अगस्त माह में 5 राशियों के लोगों को खासतौर पर होगा। जहां कुछ राशियों के जातकों का करियर ऊंचाइयां छुएगा। वहीं कुछ राशियों के ऊपर धन की वर्षा भी हो सकती है। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके लिए समसप्तक योग वरदान साबित होगा।

तुला राशि

शादीशुदा लोगों को अकेले रहकर मानसिक शांति मिलेगी। पिछले कुछ समय से यदि आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, तो चिंता न करें। भाग्य के साथ के कारण सब सही हो जाएगा। आने वाले दिनों में कमाई में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्यार के मामले में कल कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें राशिफल

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

आने वाले दिनों में नौकरीपेशा लोग मन लगाकर ऑफिस में काम करेंगे, जिसकी वजह से बॉस खुशी-खुशी आपका प्रमोशन भी कर सकता है। खर्चों में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगले महीने तक आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। शेयर मार्केट में लगाए हुए पैसे डबल हो सकते हैं।

सिंह राशि

राजनीति से जुड़े लोगों की किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिनकी मदद से जीवन में आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। लंबे समय से अटके हुए पैसे वापस मिल जाएंगे और वह भी इंटरेस्ट के साथ।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं, आने वाले दिनों में उन्हें अच्छा लाभ हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होने लगेगा। छात्रों की अध्यात्म के कार्य में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय में जल्द ही वृद्धि हो सकती है।

मेष राशि

बिजनेसमैन को कारोबार में बड़ा मुनाफा हो सकता है, जिसके कारण आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। पिछले कुछ समय से जो लोग पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, जल्द ही उनके आय के साधन में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे पटरी पर आ जाएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में कलीग और बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाना सही या नहीं? जानें शुभ-अशुभ संकेत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 03, 2024 03:26 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola