6 सितंबर तक 5 राशियों का जीवन रहेगा अस्त-व्यस्त, मंगल की दोहरी चाल से बढ़ेंगी परेशानियां!

Mangal Nakshatra Gochar: साहस और शक्ति के कारक ग्रह मंगल देव 6 सितंबर 2024 को दो बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसका मिलाजुला प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा। लेकिन 5 राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए मंगल का गोचर अशुभ रहेगा।

Mangal Nakshatra Gochar 2024

मंगल गोचर 2024

Mangal Nakshatra Gochar 2024: मंगल देव को पराक्रम, साहस, ऊर्जा और शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। यदि कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर होती है, तो इससे व्यक्ति का जीवन तबाह भी हो सकता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 6 सितंबर को मंगल देव दो बार अपनी चाल बदलेंगे, जिससे कुछ राशियों के जातकों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। शुक्रवार को प्रात: काल 07 बजकर 31 मिनट पर मंगल देव क्रांतिवृत्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसी दिन दोपहर 12 बजकर 06 मिनट पर मंगल ग्रह क्रांतिवृत्त नक्षत्र में से निकलकर आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस बार मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से 5 राशियों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिससे उनके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। चलिए जानते हैं वो अनलकी राशियां कौन-कौन सी हैं, जिनके जीवन में जल्द ही परेशानियों का आगमन होने वाला है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

नौकरीपेशा लोग इस समय जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उन्हें धैर्य रखना होगा। नहीं तो जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों के कारण पछताना पड़ सकता है। साझेदारी में बिजनेस करने के लिए ये समय उपयुक्त नहीं है।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों की कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है। बिजनेसमैन इस समय पैसों का लेनदेन करते समय अत्यंत सावधान रहें। इसके अलावा इस समय किसी से पैसे उधार लेने और देने से भी बचें। नौकरी में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे, जिसके कारण सीनियर की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

किसी रिश्तेदार के कारण शादीशुदा लोगों के बीच लड़ाई हो सकती है। इसी वजह से आने वाले कुछ दिनों तक घर का माहौल खराब रहेगा। जो लोग नौकरी करते हैं, उनकी बॉस और सहकर्मियों से तकरार हो सकती है, जिसका नेगेटिव असर ऑफिस के काम पर भी पड़ेगा। छात्रों को अपने कुछ गलत निर्णयों के कारण पछताना पड़ सकता है। इसके अलावा अपने दोस्तों के बीच आप मजाक का पात्र भी बन सकते हैं।

धनु राशि

यदि आप वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करते हैं, तो इस समय काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न दिखाएं, नहीं तो आपको जॉब से निकाला जा सकता है। बिजनेसमैन के विरोधी उनके काम में बाधा डालने का पूरा प्रयास करेंगे, जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों आपको तनाव रहेगा। शादीशुदा लोगों की ननद से लड़ाई हो सकती है, जिसकी वजह से आपको अपने माता-पिता की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

आने वाले दिनों में सेहत खराब हो सकती है, जिसके कारण पैसे भी खर्च होंगे। नौकरीपेशा लोग अपने करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला इस समय माता-पिता की सलाह के बिना न लें, नहीं तो जीवन भर पछताना पड़ सकता है। परीक्षा में असफलता मिलने के कारण छात्र परेशान रहेंगे। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे, जिसकी वजह से मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ