Holika Dahan Upay: होलिका दहन को केवल परंपरा नहीं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इस विशेष रात में किया गया छोटा सा उपाय भी बड़ा असर दिखा सकता है. यदि घर में लगातार तनाव, नजरदोष या भय का माहौल रहता है, तो होलिका की अग्नि में किया गया एक खास उपाय सकारात्मक बदलाव ला सकता है. आपको बता दें कि यह उपाय लाल किताब पर आधारित है, तो आइए जानते हैं होलिका दहन का आध्यात्मिक महत्व और इस उपाय करने के लिए लाल किताब का आसान और पारंपरिक तरीका.
होलिका दहन का आध्यात्मिक महत्व
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार भक्त प्रह्लाद की रक्षा इसी अग्नि से जुड़ी है. इसी कारण इसे नकारात्मक शक्तियों के दहन का पर्व भी कहा जाता है. कई लोग इस दिन विशेष उपाय करते हैं ताकि घर की अशांति दूर हो सके.
कब करें यह उपाय?
लाल किताब का प्रसिद्ध यह उपाय तभी किया जाता है जब होलिका की अग्नि प्रज्वलित हो चुकी हो. रात का समय अधिक प्रभावी माना जाता है. ध्यान रहे कि उपाय श्रद्धा और शांत मन से किया जाए.
क्या-क्या सामग्री रखें?
एक लाल कपड़ा लें. उसमें एक सूखा नारियल रखें. नारियल में बिल्कुल सूखा होना चाहिए, तभी बेहतर माना जाता है. इसके साथ एक सिक्का जरूर रखें. एक, पांच या दस रुपये का सिक्का रखा जा सकता है. अब इसमें थोड़ी पीली सरसों डालें. सारी सामग्री को कपड़े में अच्छी तरह बांध लें.
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्यों नहीं जाती हैं घर से बाहर, जानें सूतक काल और सावधानियां
कैसे करें प्रक्रिया?
बांधे गए नारियल को पूरे घर में घुमाएं. हर कमरे में ले जाएं. इसके बाद घर के सभी सदस्यों के सिर के ऊपर से इसे 7 बार एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं. यह क्रिया धीरे और सावधानी से करें. इसके बाद सीधे होलिका दहन स्थल पर जाएं. जलती हुई अग्नि में इस बंधी पोटली को अर्पित कर दें.
क्या कहता है लाल किताब?
लाल किताब की मान्यता है कि इससे जादू-टोना, तंत्र-मंत्र, नजरदोष और अज्ञात भय दूर होते हैं. घर में व्याप्त नकारात्मकता कम होती है. आर्थिक रुकावटें भी घटती हैं. हालांकि इन दावों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है. इसे धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा उपाय माना जाता है.
रखें ये सावधानी
अग्नि से सुरक्षित दूरी बनाए रखें. बच्चों को पास न आने दें. किसी प्रकार की अंधविश्वास आधारित हानि न पहुंचाएं. यह उपाय केवल आस्था से जुड़ी परंपरा है, इसे चिकित्सकीय या कानूनी समाधान का विकल्प न मानें. होलिका दहन की रात कई लोग इस तरह के उपाय करते हैं. आस्था, संयम और सुरक्षा के साथ किया गया यह पारंपरिक प्रयोग लोगों को मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करता है.
यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बुरे विचारों को दूर करने के लिए नीम करोली बाबा ने बताए हैं 5 आसान उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
7 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines