Holika Dahan Muhurat 2024: होलिका दहन के लिए सवा घंटे तक का है शुभ मुहूर्त, जानें कब तक रहेगा भद्रा का साया

Holika Dahan Shubh Muhurat 2024: होलिका दहन के मुहूर्त को लेकर सभी लोग संसय में पड़े हुए हैं क्योंकि होलिका दहन वाले दिन भद्रा का साया रहने वाला है। आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है और भद्रा का मुहूर्त क्या रहने वाला है।

Holika Dahan

Holika Dahan Shubh Muhurat 2024:  होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा। लेकिन सबके मन में इस बात को लेकर संसय बना हुआ है कि किस शुभ मुहूर्त में होलिका जलाएं। हिंदू पंचांग के अनुसार, होलिका दहन होली के ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन सभी लोग शुभ मुहूर्त में ही होलिका जलाते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि 24 मार्च को किस समय होलिका दहन करने का समय शुभ मुहूर्त है साथ ही भद्रा का मुहूर्त कब से कब है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

होलिका दहन का सबसे शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, होलिका दहन इस साल यानी 24 मार्च 2024 को किया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, होलिका दहन कभी भी भद्रा रहित मुहूर्त में करना चाहिए। लेकिन होलिका दहन वाले दिन यानी 24 मार्च को भद्रा काल रहने वाला है।

विज्ञापन

इस काल में कोई भी शुभ काम जैसे पूजा-पाठ, हवन, जप आदि नहीं किया जाता है। इस दौरान सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाता है। इसलिए होलिका दहन का शुभ समय 24 मार्च की रात्र 11 बजकर 14 मिनट से लेकर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन कर सकते हैं।

भद्रा काल का मुहूर्त

होलिका दहन यानी 224 मार्च को भद्रा काल का साया रहने वाला है। वैदिक पंचांग के अनुसार, भद्रा का साया सुबह के 9 बजकर 54 मिनट से लेकर रात्रि के 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। उसके बाद ही होलिका दहन किया जा सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, भद्रा का साया विशेष रुप से शाम 6 बजकर 33 मिनट लेकर रात के 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। यह समय भद्रकाल के लिए अशुभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ