---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Horoscope: होली पर लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किन-किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Holi Horoscope 2024: ज्योतिषियों के अनुसार, कई साल बाद इस बार होली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि होली कई राशियों के लिए शुभ तो कई राशियों के लिए अशुभ रहेगी। तो आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर होली पर किन-किन राशियों को शुभ फल मिलने वाला है।

---विज्ञापन---

Holi Horoscope 2024: साल 2024 में होली का त्योहार 25 मार्च दिन सोमवार यानी कल मनाया जाएगा। बता दें कि इस साल होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण साल 2024 का पहला ग्रहण है। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण अशुभ माना गया है लेकिन कुछ परिस्थिति में शुभ भी होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल की होली कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाली है। इस होली पर इन राशियों को आमदनी में वृद्धि और कारोबार में मुनाफा हो सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि होली किन-किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।

होली पर इन राशियों की बदलने वाली है किस्मत

मेष राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार की होली मेष राशि वाले लोगों को धन लाभ कराएगी। बता दें कि जो लोग बिजनेस कर रहे हैं उनमें और वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। साथ ही मन में किसी बात को लेकर खुशियां बनी रहेंगी। दूसरों की मदद करेंगे। होली के दिन अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के लिए होली जीवन में कई खुशहाली लेकर आने वाली है। बता दें कि होली के दिन आपके करियर से संबंधित अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा। किस्मत का भी भरपूर साथ मिलेगा। होली के दिन पूरे परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों के लिए होली का त्योहार कई मायने में शुभ रहेगा। इस दिन आप बिना किसी भेदभाव से एक दूसरे के साथ उत्सव मानाएंगे। पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कारोबारियों के लिए साल 2024 का होली बहुत ही फायदेमंद रहेगा। व्यापारियों को अच्छे खासे लाभ के अवसर मिलेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- चंद्र ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद इन 3 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

यह भी पढ़ें- शनि देव की बदलेगी चाल, 12 में से 3 राशियों पर होंगे मेहरबान

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- सूर्य देव अगले 30 दिनों में इन राशियों को बना देंगे अमीर, सभी कष्टों से दिलाएंगे मुक्ति

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 23, 2024 09:43 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola