Surya Gochar 2024: सूर्य देव अगले 30 दिनों में इन राशियों को बना देंगे अमीर, सभी कष्टों से दिलाएंगे मुक्ति

Surya Rashi Parivartan 2024: सूर्य देव इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और 13 अप्रैल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। बता दें कि 13 अप्रैल के बाद सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को लाभ ही लाभ मिलेगा। तो आइए आज इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Surya Gochar 2024

Surya Rashi Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा गया गया है। माना जाता है कि जब भी किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति उच्च होती है तो उन लोगों के समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होती है। बता दें कि सूर्य देव इस समय गुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं। सूर्य देव मीन राशि में 13 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 13 अप्रैल के बाद सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 13 मई तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करने से किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा। आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन बहुत ही लाभदायक रहेगा। बता दें कि मेष राशि वाले लोगों के समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें ऑफिस में सभी सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। ऑफिस के काम से कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। धन कमाने के नए-नए मौके मिलेंगे। राजनीति में काम करने वाले लोगों को अगले माह यानी अप्रैल में कोई बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। बड़े अधिकारियों का सहयोग भरपूर मिलेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभप्रद रहेगा। सूर्य के गोचर के दौरान जातक के अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही सभी कार्य अपने हिसाब से करेंगे। उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। मन में सकारात्मक विचार आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ