Holika Dahan Upay 2025: आज से दो दिन बाद रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा जिससे एक दिन पहले होलिका जलाई जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। साल 2025 में 14 मार्च को होली और 13 मार्च को होलिका दहन का पर्व मनाया जाएग। मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति होलिका दहन की अग्नि में कुछ विशेष चीजें डालता है तो उसे बुराइयों और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है। चलिए जानते हैं राशि अनुसार होलिका की अग्नि में कौन-कौन सी चीजें डालना व्यक्ति के लिए शुभ रहता है।
मेष राशि
होलिका की आग में मेष राशि के जातक यदि नीम की लकड़ी और गुड़ साथ में डालते हैं तो इससे उन्हें नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही घर में सुख और शांति का वास होगा।
वृषभ राशि
होलिका की अग्नि में गूलर की लकड़ी और तिल को अर्पित करने से वृषभ राशि के जातकों को खास फायदा हो सकता है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति को तो बल मिलेगा ही, साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च तक चंद्र की राशि कर्क के लोग रहेंगे परेशान, जल्दबाजी से होगा नुकसान!
मिथुन राशि
यदि आप चाहते हैं कि आपको कभी बुरी नजर न लगे तो होलिका की अग्नि में अमरूद की लकड़ी और कपूर जरूर डालें। इससे आपको नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलेगी।
कर्क राशि
होलिका की अग्नि में यदि आप पलास की लकड़ी और लोबान को डालते हैं तो इससे आपको बुरी नजर नहीं लगेगी। साथ ही घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा।
सिंह राशि
यदि आपको बार-बार बुरी नजर लगती है तो होलिका की अग्नि में बरगद की लकड़ी और गुड़ जरूर डालें। इससे आपके आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी।
कन्या राशि
बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए बरगद की लकड़ी और कपूर को साथ में होलिका की अग्नि में डालना कन्या राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इस उपाय से आपके घर-परिवार में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।
तुला राशि
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सदा खुशियां बरकरार रहें तो होलिका की अग्नि में गूलर की लकड़ी और चीनी जरूर अर्पित करें। इस उपाय से आपको नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा मिल जाएगा।
वृश्चिक राशि
होलिका की अग्नि में यदि आप खैर की लकड़ी और गुड़ को साथ में अर्पित करते हो तो इससे आपको नकारात्मक ऊर्जा से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।
धनु राशि
होलिका की अग्नि में नीम की लकड़ी और जौ को साथ में डालना धनु राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपके घर में नई ऊर्जा का संचार होगा और जल्द जीवन में सफलता मिलेगी।
मकर राशि
शमी की लकड़ी और काले तिल को होलिका की अग्नि में अर्पित करना मकर राशि के लोगों के लिए बेहद अच्छा रहता है। इससे उनके जीवन में पॉजिटीविटी आएगी और नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा मिलेगा।
कुंभ राशि
होलिका में शमी की लकड़ी और काले तिल अर्पित करना कुंभ राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इस उपाय से उन्हें नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा मिल सकता है।
मीन राशि
यदि आपको बार-बार बुरी नजर लगती है तो होलिका में कदम्ब की लकड़ी और चने जरूर अर्पित करें। इससे आपके जीवन में पॉजिटिविटी का आगमन होगा।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: होली पर सूर्य-चंद्र गोचर से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, बढ़ेगा पद!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
14 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
17 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
19 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines