Grah Gochar 2025: होली पर सूर्य-चंद्र गोचर से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, बढ़ेगा पद!

Grah Gochar 2025: देशभर में 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा जिस दिन सूर्य और चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं होली पर ग्रहों के गोचर से किन तीन राशियों के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ होने की संभावना है।

Grah Gochar 2025

इन 3 राशियों को पैसों की कमी से मिलेगा छुटकारा!

Grah Gochar 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए रंगों के पर्व होली का खास महत्व है। होली के दिन लोग आपसी बैर को भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाते हैं। धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से होली का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन कई शुभ योग का निर्माण होने के साथ-साथ दो महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर भी हो रहा है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक इस साल 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। 14 मार्च 2025 को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे। जबकि इसी दिन दोपहर में 12 बजकर 56 मिनट पर चंद्र देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं होली पर सूर्य-चंद्र गोचर से इस बार किन तीन राशियों को खास फायदा हो सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

होली पर सूर्य-चंद्र गोचर से वृषभ राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। लंबे समय से कोई काम अटका हुआ है तो वो आने वाले दिनों में पूरा हो जाएगा। कारोबारियों को नया ऑर्डर मिलेगा जिससे उन्हें कारोबार में तगड़ा मुनाफा होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके पद में वृद्धि होगी। कपल को जल्द गुड न्यूज मिलेगी जिसके कारण उनके घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

सिंगल लोगों को होली पर अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। सूर्य-चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण कारोबारियों को धन लाभ होगा। युवा वर्ग को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। शादीशुदा कपल अपने निजी जीवन की बातें किसी तीसरे इंसान को नहीं बताएंगे तो अच्छा रहेगा। पूरे मार्च माह उम्रदराज जातकों की सेहत उत्तम रहेगी। इस माह कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।

धनु राशि

होली पर धनु राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर में कोई शादी योग्य कन्या है तो मार्च में उसका विवाह तय हो सकता है। कारोबारियों के मुनाफे में इजाफा होगा। धन लाभ होने के कारण नौकरीपेशा जातक जल्द अपने नाम पर वाहन खरीद सकते हैं। जिन लोगों की आयु 50 से अधिक है उनको मार्च माह में कोई गंभीर समस्या होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ