---विज्ञापन---

Video: 31 मार्च तक चंद्र की राशि कर्क के लोग रहेंगे परेशान, जल्दबाजी से होगा नुकसान!

Cancer Horoscope 2025: 12 राशियों में कर्क राशि को विशेष स्थान प्राप्त है जिसका स्वामी ग्रह चंद्र को माना जाता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 31 मार्च तक कर्क राशि के जातकों को किन-किन मामलों में सावधान रहना होगा।

---विज्ञापन---

Cancer Horoscope 2025: मार्च का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है। इस दौरान राहु, केतु, शनि, सूर्य और गुरु आदि प्रभावशाली ग्रहों का गोचर हो रहा है जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों की आर्थिक स्थिति, करियर, सेहत, लव लाइफ और आमदनी पर पड़ेगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार 31 मार्च 2025 तक का समय चंद्र की राशि कर्क के लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। इस दौरान कर्क राशि के जातक यदि कोई नया काम शुरू करते हैं तो इससे उन्हें नुकसान होने की संभावना है। इसके अलावा निवेश करना भी भारी पड़ सकता है।

ग्रह गोचर का अशुभ प्रभाव पूरे मार्च माह कर्क राशि के जातकों के ऊपर रहेगा जिसके कारण उनके रिश्तों में तनाव उत्पन्न होगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के कारण नुकसान हो सकता है। हालांकि नियमित रूप से कुछ उपायों को करके ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि मार्च माह में कर्क राशि के लोगों के लिए कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सुकर्मा योग से बढ़ेगा तनाव या लव लाइफ की प्रॉब्लम्स होंगी खत्म? जानें प्रेम राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 11, 2025 08:12 AM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola