Hindu Temple: भारत में कई ऐसे अनोखे मंदिर हैं जिसकी मान्यता और परंपराओं को लेकर रहस्य बना हुआ है. ऐसे ही देशभर में कई मंदिर हैं, जहां पुरुषों का मंदिर में जाना मना है. इन मंदिरों में केवल महिला ही पूजा के लिए जा सकती हैं. इन मंदिरों में पुरुषों के प्रवेश पर बैन लगा हुआ है. भारत में ऐसे कौन से मंदिर हैं और इनको लेकर क्या मान्यता है. आइये इसके बारे में जानते हैं.
देश के इन मंदिरों में बैन है पुरुषों का प्रवेश
कामाख्या शक्तिपीठ, असम
शक्तिपीठ में से एक कामाख्या देवी मंदिर में वर्ष में तीन दिनों के लिए पुरुषों का आना बैन होता है. यहां पर देवी सती की योनी का भाग गिरा था. मान्यता के अनुसार, देवी वार्षिक मासिक धर्म के चक्र से गुजरती है उस दौरान मंदिर में पुरुषों यहां तक की पुजारियों को नहीं आने दिया जाता है. महिला पुजारी ही इस दौरान सभी अनुष्ठान करती हैं.
ये भी पढ़ें – Lucky Mulank: खूब पैसा कमाते हैं इस मूलांक के लोग, जीते हैं बेहतरीन लग्जरी लाइफ
अट्टुकल भगवती मंदिर, केरल
केरल के अट्टुकल भगवती मंदिर को महिलाओं का कुंभ कहते हैं. वार्षिक उत्सव पोंगल पर यहां लाखों महिलाएं इकट्ठा होकर पूजा करती हैं. इस पोंगल उस्तव के दौरान मंदिर परिसर में पुरुषों का आना बैन होता है. यह नियम महिलाओं को बिना किसी व्यवधान के स्वतंत्रता के साथ अनुष्ठान करने के लिए है.
चक्कुलाथुकावु मंदिर, केरल
केरल स्थित चक्कुलाथुकावु मंदिर मां भगवती को समर्पित है. इस मंदिर में दिसंबर के महीने में नारी पूजा पर्व होता है. मंदिर में केवल महिलाएं ही अंदर जा सकती है. इस पावन पर्व के दौरान पुरुषों की मंदिर में एंट्री नहीं होती है. मंदिर के पुजारी इस दौरान महिलाएं के पैर धोते हैं.
ये भी पढ़ें – Guruwar Ke Upay: आज गुरुवार के दिन करें विष्णु भगवान की पूजा, इन 5 उपायों से बढ़ेगी सुख-समृद्धि
कुमारी अम्मन मंदिर, तमिलनाडु
तमिलनाडु स्थित कुमारी अम्मन मंदिर में विवाहित पुरुषों को प्रवेश नहीं दिया जाता है. इस मंदिर में मां दुर्गा कन्या स्वरुप है. इस मंदिर में ब्रह्मचारी पुरुष या सन्यासी ही दर्शन के लिए गर्भगृह के नजदीक जा सकते हैं.
ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर, राजस्थान
राजस्थान के पुष्कर में स्थिति यह ब्रह्मा मंदिर बेहद खास है. यह ब्रह्मा जी का प्रसिद्ध मंदिर राजस्थान है. देवी सरस्वती के ऐतिहासिक श्राप के कारण इस मंदिर में पुरुषों को नहीं जाने दिया जाता है. इस मंदिर में कोई भी विवाहित पुरुष प्रवेश नहीं कर सकता है. विवाहित पुरुष इस मंदिर के गर्भगृह में नहीं जाते हैं सिर्फ बाहर से ही प्रार्थना करते हैं.
ये भी पढ़ें – Navpancham Yog: जून में बनेगा नवपंचम योग, शुक्र-शनि के संयोग से मेष समेत 5 राशियों को होगा फायदा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
4 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
21 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines