Guruwar Ke Upay: आज गुरुवार के दिन करें विष्णु भगवान की पूजा, इन 5 उपायों से बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Guruwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी दिनों का संबंध किसी भगवान से माना गया है. गुरुवार का दिन विष्णु भगवान को समर्पित होता है. गुरुवार को विष्णु भगवान की पूजा करें और साथ ही आप कुछ उपायों को करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

Guruwar Ke Upay

Photo Credit- Social Media

विज्ञापन

Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. गुरुवार का व्रत करने और विष्णु भगवान की पूजा करने से भक्तों के जीवन से दुख-दर्द दूर होते हैं. गुरुवार का व्रत करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. इन सभी के अलावा गुरुवार के दिन कई उपायों को करना बेहद शुभ माना जाता है. आप इन उपायों को करके जीवन में सुख-समृद्धि, आर्थिक तरक्की, दांपत्य जीवन में खुशियां हासिल कर सकते हैं. आइये गुरुवार के इन उपायों के बारे में जानते हैं.

गुरुवार को पीले रंग का महत्व

विष्णु भगवान की पूजा में पीले रंग का खास महत्व होता है. पीले रंग को देवगुरु बृहस्पति से जोड़कर देखा जाता है. आप गुरुवार के दिन इस रंग से जुड़े उपाय कर सकते हैं. गुरुवार को नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं. पीले वस्त्र पहनें और माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं.

विज्ञापन

केले के पेड़ की पूजा

आप गुरुवार को विष्णु भगवान की पूजा के साथ ही केले के वृक्ष की पूजा अवश्य करें. गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. केले के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं. इसके बाद विष्णु भगवान का ध्यान करें और हल्दी, चने की दाल और गुड़ अर्पित करें.

गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय

कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र का 108 बार जाप करने से आपको लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

धनलाभ के लिए खास उपाय

आर्थिक तंगी से परेशान लोग गुरुवार को धनलाभ के लिए इस खास उपाय को कर सकते हैं. आप ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः मंत्र का जाप करें. आप पूजा के समय भगवान के समक्ष फूल रखें और इस मंत्र का जाप करें. इसके बाद इन फूलों को धन रखने की जगह पर या तिजोरी में रख दें.

विज्ञापन

गाय की रोटी और दान

गुरुवार को आप गाय को रोटी अवश्य खिलाएं. इसके साथ ही किसी गरीब और जरूरतमंद की मदद करें. आप किसी जरूरतमंद को चने की दाल, पीले वस्त्र या केले दान कर सकते हैं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ