---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Lucky Mulank: खूब पैसा कमाते हैं इस मूलांक के लोग, जीते हैं बेहतरीन लग्जरी लाइफ

Lucky Mulank: अंक ज्योतिष से जन्म तारीख और मूलांक के जरिए लोगों के स्वभाव और उनके जीवन के बारे में जान सकते हैं. इसी प्रकार अंक ज्योतिष में ऐसे मूलांक के लोगों के बारे में बताया गया है जो पैसों के मामले में बहुत ही लकी होते हैं. यह खूब पैसा कमाते हैं.

---विज्ञापन---

Numerology Lucky Mulank: अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक मूलांक का जिक्र मिलता है. किसी भी जन्म तारीख से उसका मूलांक निकाल सकते हैं. किसी का जन्म 26 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 2 प्लस 6 यानी 8 होगा. इस प्रकार सभी तारीखों का मूलांक ज्ञात कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे मूलांक के लोगों के बारे में बताने वाले हैं, जो खूब पैसा कमाते हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं.

पैसे कमाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वाले लोग खूब पैसा कमाते हैं. अगर किसी का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 6 होता है. मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से होता है. शुक्र ग्रह को प्रेम, सुख-सुविधा, आकर्षण और धन-धान्य का कारक ग्रह माना जाता है. इस मूलांक के लोग शुक्र के प्रभाव से खूब पैसा कमाते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 4 वाले लोग? जानिए इनकी पर्सनैलिटी, करियर, खूबियां और खामियां

किस्मत के धनी होते हैं मूलांक 6 वाले लोग

मूलांक 6 का संबंध शुक्र से होता है, जो दौलत, ऐश्वर्य, प्रेम, आकर्षण और सौंदर्य का प्रतीक होता है. यह लोग किस्मत के धनी होते हैं. यह मेहनती होते हैं और मेहनत के दम पर खूब धन कमाते हैं. इन लोगों को पैसे कमाना बखूबी आता है. यह खूब धन-दौलत कमाते हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं. यह खूब पैसा कमाते हैं साथ ही सोच-समझकर खर्च करते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Numerology: वफादार और रोमांटिक होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ता

मूलांक 6 स्वभाव और करियर

मूलांक 6 वालों का स्वभाव विनम्र होता है. यह सरल स्वभाव के होते हैं. यह लोग बातचीत के जरिए दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं. मूलांक 6 वाले लोगों को कला, सौंदर्य, चिकित्सा और शिक्षण के क्षेत्र में सफलता मिलती है. इस मूलांक के लोग इन क्षेत्रों में अपना करियर बनाने का सोच सकते हैं. इन्हें व्यवसाय में भी अच्छी सफलता मिलती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Nautapa 2026: नौतपा में पड़ती है भीषण गर्मी, जानिए ज्योतिषीय महत्व और सुख-समृद्धि के लिए उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2026 08:22 AM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola