Hindu Dharma: हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद मृत शरीर और आत्माओं के बारे में काफी कुछ बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार करना मना है. ऐसे में अगर शव को रात भर के लिए घर में रखना होता है, तो मृत शरीर को अकेले नहीं छोड़ा जाता है. माना जाता है कि, इससे आत्मा को कष्ट होता है और नकारात्मकता बढ़ती है. शव को रात में अकेले न छोड़ने के पीछे क्या कारण हैं आइये इसके बारे में जानते हैं.
शव अकेला न छोड़ने के पीछे धार्मिक कारण?
गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के बाद व्यक्ति की आत्मा अंतिम संस्करा हो जाने तक परिजनों के बीच रहती है. वह मृत शरीर के भटकती रहती है. अगर शव को अकेला छोड़ दिया जाता है, तो इसके कारण आत्मा को मानसिक कष्ट हो सकता है. रात में शव को घर में रखने के दौरान परिवार के सदस्य वहां बैठे रहते हैं. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इसे आत्मा से जोड़कर देखा जाता है. शव के पास परिजन बैठे रहने के दौरान दीपक, धूपबत्ती या अगरबत्ती और कपूर जलाकर रखते हैं.
ये भी पढ़ें – Shani Gochar: शनि ने किया रेवती नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश, मिथुन समेत इन 6 राशियों का शुरू हुआ अच्छा समय
क्या कहता है विज्ञान?
वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए, तो मृत्यु के कुछ शरीर की सभी कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं. कुछ देर बाद डीकंपोजिशन यानी शरीर के सड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. ऐसे में हानिकारक बैक्टीरिया से शरीर को बचाने के लिए शव के पास कपूर, अगरबत्ती और धूपबत्ती जलाना अच्छा होता है. इससे निकलने वाला धुंआ हवा में मौजूद कीटाणुओं को नष्ट करता है. यह दुर्गंध पैदा होने से रोकता है.
शव अकेला न छोड़ने के पीछे अन्य कारण
रात के समय शव को अकेला न छोड़ने के पीछे सामान्य और व्यावहारिक कारण भी है. पुराने समय में घर खुले होते थे और आसपास से जानवरों के आने का खतरा रहता था. अगर शव को खुले में अकेला छोड़ दिया जाए, तो जंगली जानवर, कुत्ते, बिल्ली और चूहे मृत शरीर को नुकसान पहुंचा सकते थे. इस कारण से भी शव को अकेले नहीं छोड़ा जाता था. यहीं परंपरा आज तक चली आ रही है.
ये भी पढ़ें – Tirupati Balaji Ki Aarti: श्री वेंकटेश्वर स्वामी को प्रसन्न करने के लिए श्री तिरुपति बालाजी की आरती, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
48 mins agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
2 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
3 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
19 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
20 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
23 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines