Shani Gochar: शनि ने किया रेवती नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश, मिथुन समेत इन 6 राशियों का शुरू हुआ अच्छा समय

Shani Gochar 2026: शनि ग्रह बुध के नक्षत्र रेवती में प्रवेश कर गए हैं. रेवती शनि ग्रह ने आज 2 जुलाई की सुबह 8 बजकर 22 मिनट पर रेवती नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर किया है.

Untitled design (2)
1 / 7
Shani Gochar bhagyashali rashiyan

Shani Gochar in Revati Nakshatra: शनि ग्रह रेवती नक्षत्र के द्वितीय पद में 20 अगस्त तक रहेंगे. इसके बाद प्रथम पद में गोचर करेंगे. शनि का रेवती नक्षत्र पद गोचर 6 राशियों के लिए लकी रहेगा. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि2 / 7

वृषभ राशि वालों को रेवती नक्षत्र के द्वितीय पद में शनि के गोचर से लाभ होगा. इन लोगों की कमाई में वृद्धि होगी. कमाई बढ़ने से इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और मेहनत का पूरा फल मिलेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 7

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह शनि पद नक्षत्र गोचर शुभ रहेगा. इन लोगों को व्यापार में लाभ होगा. पैसों के मामले में समय अच्छा रहने वाला है. आपको शनिदेव की कृपा से मेहनत का पूरा फल मिलेगा. व्यापार में तरक्की करेंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 7

शनि पद नक्षत्र गोचर से कन्या राशि के लोगों को फायदा होगा. पारिवारिक संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा. पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी. आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 7

तुल राशि के लोगों को शनि के गोचर से बेहद लाभ होगा. आप लोगों को शत्रुओं पर विजय हासिल होगी. आप लोगों की जिनके साथ नहीं बनती है. उनके साथ संबंध अच्छे होंगे. शनि गोचर से मेहनत का फल मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि6 / 7

मकर राशि वालों को व्यापार में लाभ मिल सकता है. इन लोगों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरी और करियर के लिहास से समय अच्छा रहेगा. इन लोगों को करियर में नए अवसर मिलेंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि7 / 7

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का पद नक्षत्र गोचर लाभकारी रहेगा. कुंभ राशि वालों को अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आपकी कमाई बढ़ेगी. इसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन