Hair Care Astro Tips: बाल धोने और कटवाने को लेकर क्या हैं धार्मिक मान्यताएं? जानिए नियम और शुभ-अशुभ दिन

Hair Care Astro Tips: हिंदू धर्म में बाल कटवाने के लिए अक्सर शुभ-अशुभ दिन देखें जाते हैं. इसी प्रकार महिलाएं बाल धोने के लिए शुभ दिन जरूर देखती हैं. बाल कटवाने और धोने को लेकर धार्मिक नियम क्या हैं और किन दिनों बाल कटवाना शुभ होता है आइये जानते हैं.

hair.jpg

Photo Credit- AI

Hair Care Astro Tips: आपने अक्सर घर-परिवार में सुना होगा कि, इस दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए. घर में महिलाओं को बाल धोने के लिए भी शुभ दिन देखते हुए देखा होगा. सप्ताह के कई दिनों पर बाल कटवाना और बाल धोना वर्जित माना जाता है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाल कटवाने और बाल धोने के लिए शुभ दिनों के बारे में पारंपरिक मान्यताएं हैं. अक्सर लोग इन परंपराओं को अपनाते हैं. बाल कटवाने और बाल धोने के लिए शुभ-अशुभ दिन को लेकर प्रचलित इन मान्यताओं के जरिए बालों की केयर के लिए बेस्ट दिनों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

बाल कटवाने के लिए शुभ दिन

सप्ताह के सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन बाल कटवाने के लिए शुभ माने जाते हैं. इन दिनों पर बाल कटवाना अच्छा माना जाता है. सोमवार को बाल कटवाने से मानसिक तनाव कम होता है. बुधवार के दिन बाल कटवाने से आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं और व्यक्ति की बुद्धि में वृद्धि होती है. इनके साथ ही शुक्रवार का दिन बाल कटवाने के लिए अच्छा होता है. शुक्रवार को बाल कटवाने को सुख-समृद्धि और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है.

विज्ञापन

इन दिनों न कटवाएं बाल

मंगलवार के दिन बाल कटवाने से बचना चाहिए. इस दिन को मंगल ग्रह का दिन माना जाता है. मंगलवार को बाल कटवाने से आर्थिक हानि और मंगल दोष का खतरा रहता है. गुरुवार के दिन बाल कटवाने से परहेज करना चाहिए. गुरुवार को बाल कटवाने से परिवार की खुशियों में कमी होती है. शनिवार का दिन भी बाल कटवाने के लिए शुभ नहीं होता है. इसके साथ ही रविवार का दिन बाल कटवाने के लिए काफी प्रचलित है. इस दिन लोगों की दफ्तर से छुट्टी होती है. लोग अक्सर रविवार को बाल कटवाते हैं. हालांकि, धार्मिक दृष्टि से रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है. इस दिन बाल कटवाने से मान-सम्मान में कमी आती है.

विज्ञापन

बाल धोने के लिए शुभ दिन

सोमवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन बाल धोने के लिए अच्छा माना जाता है. इन दिनों बाल धो सकते हैं. सोमवार को बाल धोने से तनाव कम होता है. बुधवार को बाल धोने से बुद्धि में वृद्धि होती है. शुक्रवार को बाल धोना घर-परिवार में सुख-समृद्धि लेकर आता है. इन दिनों बाल धो सकते हैं.

विज्ञापन

बाल धोने के लिए अशुभ दिन

मंगलवार का दिन बाल धोने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. मंगलवार को बाल धोने से मंगल दोष और कार्य में बाधा पैदा हो सकती है. इस दिन बाल धोने से बचें. गुरुवार का दिन बाल धोने के लिए वर्जित माना जाता है. इससे गुरु ग्रह कमजोर होता है. इसके कारण परिवार का सुख प्रभावित होता है. यह आर्थिक हानि का कारण बन सकता है. रविवार का दिन बाल धोने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. इस दिन बाल धोने से बचना चाहिए. शनिवार का दिन बाल धोने के लिए सामान्य यानी शुभ और अशुभ नहीं माना जाता है. इस दिन बाल धोना मना नहीं होता है. बता दें कि, बाल धोने और कटवाने को लेकर सभी मान्यताएं क्षेत्र, परिवार और परंपरा के आधार पर बदल सकती हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ