हाथ-पैर समेत इन 5 चीजों पर बांधे काला धागा, कमजोर ग्रहों से लेकर बीमारियों से मिलेगा छुटकारा!

Black Thread Benefits: पैर और कलाई पर काला धागा बांधे तो आपने कई लोगों को देखा होगा, लेकिन आज हम आपको उससे होने वाले लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं। इसी के साथ आपको उन चीजों के बारे में भी पता चलेगा, जहां काला धागा बांधना शुभ होता है।

Black Thread Benefits

काला धागा बांधने के फायदे

Black Thread Benefits: कभी न कभी आपने लोगों को हाथ या पैर में काला धागा बांधे तो देखा ही होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काला धागा बांधना शुभ होता है। इससे कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही नजर दोष से छुटकारा मिलता है। लेकिन कुछ लोग इसे मात्र फैशन के तौर पर बांधते हैं। ऐसे में उनका जानना जरूरी है काले धागे से होने वाले लाभ के बारे में। चलिए जानते हैं काले धागे को कहां-कहां बांधना चाहिए और उसके व्यक्ति के जीवन में कैसे सकारात्मक बदलाव आता है।

विज्ञापन

पैर में काला धागा बांधने के लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काले रंग का संबंध कर्मफल दाता शनि ग्रह से होता है। इसलिए पैर में काला धागा बांधने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। आर्थिक तंगी दूर होती है जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। काला धागा नजर से भी बचाता है। इसके अलावा पेट से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

विज्ञापन

Kala Dhaga, Black Thread Rules, Astrology, Shani, काला धागा

विज्ञापन

हाथ पर धागा बांधने के फायदे

हाथ या कलाई पर काला धागा बांधने से व्यक्ति को नजर नहीं लगती है। कुंडली में राहु-केतु का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। व्यक्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, जिससे काम में मन लगता है।

कमर पर काला धागा बांधने से क्या होता है?

आमतौर पर छोटे बच्चों के कमर पर काला धागा बांधा जाता है। मान्यता है कि कमर पर काला धागा बांधने से सेहत अच्छी रहती है। छाती और पेट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही वजन संतुलित रहता है और रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है।

विज्ञापन

वाहन पर काला धागा क्यों बांधना चाहिए?

वाहन पर काला धागा बांधने से कार को नजर नहीं लगती है। इससे किसी भी तरह की दुर्घटना होने का खतरा कम हो जाता है और जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

मुख्य दरवाजे पर धागा बांधने के फायदे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य दरवाजे पर काला धागा बांधने से घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा नहीं जाती है, जिससे घरवालों को बुरी नजर नहीं लगती है। नजर दोष से मुक्ति पाने पर व्यक्ति की तरक्की बहुत जल्दी होती है और देवी-देवताओं की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ