Kaalchakra Today: 12 राशियों पर मेहरबान होंगे गौरी-शंकर जी! पंडित सुरेश पांडेय से जानें सावन के आखिरी सोमवार के उपाय

Kaalchakra News24 Today: रक्षा बंधन के दिन 19 अगस्त को सावन के आखिरी सोमवार का व्रत रखा जाएगा, जिस दिन कई शुभ योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं सावन सोमवार के अचूक उपाय।

Kaalchakra News24 Today

शिव जी को कैसे करें प्रसन्न?

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का आरंभ 22 जुलाई से हुआ था, जिसका समापन रक्षा बंधन के दिन 19 अगस्त को होगा। सावन सोमवार के दिन व्रत रखने और कुछ अचूक उपाय करने से भगवान शंकर और देवी गौरी का विशेष आशीर्वाद पाया जा सकता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको सावन के आखिरी सोमवार के कुछ प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 12 राशियों के जातक कर सकते हैं।

विज्ञापन

बीमारियों से छुटकारा पाने के उपाय

सावन के आखिरी सोमवार के दिन रवि योग, शोभन योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योग में जो साधक सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करता है और शिवलिंग पर जल चढ़ाता है, उसे आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही गंभीर से गंभीर रोग से भी छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

धन प्राप्ति के उपाय

सोमवार के दिन भगवान शिव को समर्पित मंदिर में जाए। वहां जाकर शंकर देव का जल, दूध और गन्ने के रस से अभिषेक करें। इस दौरान शिव मंत्रों का नियमित रूप से जाप करें। शिवलिंग का भी जल से अभिषेक करें। इसके बाद भगवान शिव को भस्म भभूत से तिलक लगाएं। मां गौरी का कुमकुम से तिलक करें। फिर कलावे में 9 गांठ लगाकर उसे देवी-देवताओं के सामने रख दें और घी के 5 दीपक जलाएं। देवी को लाल चुनरी चढ़ाएं और भोग के रूप में बूंदी के लड्डू चढ़ाएं। इस उपाय को सच्चे मन से करने से आपके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। साथ ही धन प्राप्ति में जो रुकावट आ रही होगी, वो भी दूर हो जाएगी।

सफलता पाने के उपाय

सोमवार के दिन भगवान शिव और देवी गौरी के सामने घी के तीन दीपक जलाएं। मां को भूरे रंग की चुनरी चढ़ाएं। 5 तरह के पकवान का भोग लगाएं। इस दौरान ऊँ श्री सांब सदा शिवाय नमः मंत्र का तीन बार जाप करें। इसी के साथ नेत्रहीन बच्चों के विद्यालय में गुप्त दान करें और गाय को गुड़ खिलाएं। इस उपाय को सच्चे मन से करने से आपके करियर के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी और जीवन में जल्द ही सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

सावन सोमवार के अन्य प्रभावशाली उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ