Hanuman Ji Story: हनुमान जी को कलयुग में चिरंजीवी देवता के रूप में पूजा जाता है. बजरंगबली को बल, बुद्धि और विद्या का दाता माना जाता है. हनुमान जी बहुत ही शक्तिशाली और पराक्रमी थे. इसके बाद भी हमेशा श्रीराम के अनन्य सेवक बने रहे. हनुमान जी की इस विनम्रता के लिए जाना जाता है. हालांकि, एक बार हनुमान जी को अपनी शक्तियों का अभिमान हो गया था. इसके बाद प्रभु श्रीराम ने उनका अभिमान तोड़ा था. चलिए इस घटना से जुड़ी रोचक कहानी के बारे में जानते हैं.
कब हुआ था हनुमान जी को घमंड?
लंका जाने से के लिए समुद्र पर सेतु बांधने से पहले श्रीराम ने वहां शिवलिंग की स्थापना करने की इच्छा जताई थी. इसके बाद उन्होंने हनुमान जी को काशी जाकर भगवान शिव से शिवलिंग लाने के लिए कहा था. तब हनुमान जी प्रभु श्रीराम के कहने पर क्षण भर में काशी पहुंच गए. लेकिन उन्हें इस बात का अभिमान हो गया था. भगवान राम को इस बात का पता लग गया.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: जीवन बर्बाद कर सकती है छोटी सी गलती, भूलकर भी इन 5 जगहों पर न जाएं, वरना…
प्रभु श्रीराम ने स्थापित किया रेत का शिवलिंग
हनुमान जी को अभिमान हुआ, तो राम जी ने सुग्रीव को बुलाया और मुहूर्त बीतने की बात बोलकर रेत का शिवलिंग स्थापित करने की बात कही. इसके बाद प्रभु श्रीराम ने रेत का शिवलिंग स्थापित किया. कुछ ही पलों में हनुमान जी वापस आ गए. इसके बाद उन्होंने राम जी से कहा कि, प्रभु आपने काशी भेजकर मेरे साथ ऐसा क्यों किया, तब श्रीराम ने कहा ‘मुझसे भूल हुई है, मेरे द्वारा स्थापित इस रेत के शिवलिंग को उखाड़ दो. मैं तुम्हारे लाए हुए शिवलिंग को स्थापित कर देता हूं’.
टस से मस नहीं हुआ शिवलिंग
हनुमान जी ने अपनी पूंछ से लपेटकर शिवलिंग को उखाड़ने का प्रयास किया. लेकिन हनुमान जी शिवलिंग को जरा सा हिला भी नहीं पाए. ऐसे में हनुमान जी की गति और शक्ति का अभिमान चकनाचूर हो गया. इस बात पर हनुमान जी को आश्चर्य हुआ. बजरंगबली ने श्रीराम के चरणों में शीश झुकाकर अपनी नादानी के लिए माफी मांगी. इस प्रकार से प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी का अहम दूर किया था.
ये भी पढ़ें – Sawan Shivratri Rashifal: सावन शिवरात्रि पर बन रहे चार दुर्लभ राजयोग, वृषभ समेत 4 राशियों को देंगे अपार लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
45 mins agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
3 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
21 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
2 days agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines