Guru Purnima 2026 Date: हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. गुरु पूर्णिमा का दिन महर्षि वेदव्यास की जयंती के तौर पर मनाया जाता है. गुरु पूर्णिमा शिष्य और गुरु के ज्ञान, विश्वास और समर्पण के रिश्ते को समर्पित होता है. इस दिन लोग अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेते हैं और उन्हें दक्षिणा देते हैं. गुरु पूर्णिमा कब है आइये इसकी सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.
कब है गुरु पूर्णिमा? (Guru Purnima Kab Hai)
गुरु पूर्णिमा आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को मनाई जाती है. आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 28 जुलाई 2026 की शाम को 6 बजकर 18 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 29 जुलाई 2026 की रात को 8 बजकर 5 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए. गुरु पूर्णिमा का पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा. गुरु पूर्णिमा की पूजा 29 जुलाई को करना उत्तम रहेगा.
ये भी पढ़ें – Gupt Navratri 2026 First Day: आज गुप्त नवरात्रि का पहला दिन, जानिए मां काली की पूजा विधि, मंत्र और उपाय
गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Guru Purnima Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:17 से सुबह 04:59 तक
प्रातः सन्ध्या- सुबह 04:38 से सुबह 05:41 तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02:43 से दोपहर 03:37 तक
सायाह्न सन्ध्या – शाम 07:14 से रात 08:17 तक
अमृत काल – सुबह 08:34 से सुबह 10:20 तक
गुरु पूर्णिमा का महत्व (Guru Purnima Significance)
गुरु पूर्णिमा के दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था. उन्होंने कई वेदों और महाभारत की रचना की थी. उन्हें महान गुरु में से एक माना जाता है. गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य अपने गुरुजनों के प्रति शिक्षा और सीख प्राप्त करने के लिए आभार प्रकट करते हैं. बता दें कि, हिंदू धर्म में गुरु को विशेष दर्जा दिया गया है. बिना गुरु और ज्ञान के व्यक्ति का जीवनअज्ञान के अंधकार से भर जाता है. जीवन में सफलता हासिल करने और आगे बढ़ने के लिए गुरु का मार्गदर्शन बेहद जरूरी है. ऐसे में यह दिन गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है.
ये भी पढ़ें – Maa Kali Aarti: गुप्त नवरात्रि के पहले दिन करें मां काली की पूजा, भय और संकट से मिलेगी मुक्ती
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
2 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
3 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
6 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
8 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
10 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines