Gupt Navratri 2026 First Day: गुप्त नवरात्रि का पर्व तांत्रिक पूजा और सिद्धि की प्राप्ति के लिए खास होता है. गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा अर्चना की जाती है. गुप्त नवरात्रि के पहले मां काली की पूजा की जाती है. आज नवरात्रि के पहले दिन देवी काली की पूजा विधि, मंत्र और उपायों के बारे में जानते हैं. गुप्त नवरात्रि में महाविद्याओं की आराधना करने से शत्रुओं पर विजय और धन-धान्य की प्राप्ति होती है.
मां काली पूजा विधि (Maa Kali Puja Vidhi)
आज गुप्त नवरात्रि के पहले दिन स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. पूजा स्थान की सफाई कर मां काली की प्रतिमा स्थापित करें. इसके बाद मां के समक्ष दीपक, धूप जलाएं. फूल अर्पित करें. मां काली की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा और मानसिक अशांति दूर होती है. आप देवी काली की अराधना करें. मंत्रों का जाप करें. मां काली को गुड़, हलवा, खीर और काले तिल का भोग लगाएं. इसके साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें.
मां काली के मंत्र
ॐ श्री कालिकायै नम:
ॐ क्रीं कालिकायै नमः
ॐ क्रीं काली
ॐ क्रीं ह्रुं ह्रीं
मां काली का आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों को देवी काली की पूजा के साथ ही इन मंत्रों का जाप करना चाहिए. भक्त साफ स्थान पर बैठकर शांत मन से इन सभी मंत्रों का जाप करें.
गुप्त नवरात्रि के पहले दिन के उपाय
धनलाभ के लिए – आर्थिक तरक्की और नौकरी-व्यापार में सफलता के लिए 11 गोमती चक्र और 11 कौड़ियां को आज मां के चरणों में रखें. नौ दिनों बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें.
सुख-समृद्धि के लिए – जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सुख-शांति की प्राप्ति के लिए शाम के घर में कपूर और दो लौंग जलाएं. इसका धुंआ घर में करें. यह उपाय जीवन खुशियों से भर सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.