Gupt Navratri 2026 3rd Day: आज गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा, जानें पूजा विधि और मंत्र

Gupt Navratri 2026 3rd Day: गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन 10 महाविद्याओं की अराधना में से तीसरी देवी मा त्रिपुर सुंदरी को समर्पित होता है. गुप्त नवरात्रि का व्रत कर रहे भक्त आज मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा करें.

Gupt Navratri 2026 3rd Day

Photo Credit- Social Media

Gupt Navratri 2026 3rd Day: आज 17 जुलाई को गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है. 10 महाविद्याओं की अराधना के लिए गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा के लिए समर्पित होता है. भक्त आज नवरात्रि के तीसरे दिन देवी त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाज पाने के लिए व्रत और पूजन कर सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पारिवारिक समस्याओं को दूर करने और दांपत्य जीवन में सुख-शांति के लिए त्रिपुर सुंदरी माता की पूजा करनी चाहिए. नवरात्रि के तीसरे दिन त्रिपुर सुंदरी माता की पूजा विधि, मंत्र और आरती के बारे में जानते हैं. आज चतुर्थी तिथि का आरंभ हो जाएगा. जिसका समापन कल सुबह सूर्योदय से पहले हो रहा है. ऐसे में आज मां भुवनेश्वरी की पूजा करने का संयोग भी बन रहा है.

विज्ञापन

मां त्रिपुर सुंदरी पूजा शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:00 AM बजे से 04:42 AM तक
प्रातः सन्ध्या: 04:21 AM बजे से 05:23 AM तक
अभिजित मुहूर्त: 11:45 AM बजे से 12:40 PM तक
गोधूलि मुहूर्त: 07:00 PM बजे से 07:21 PM तक
सायाह्न सन्ध्या: 07:02 PM बजे से 08:04 PM तक
निशिता मुहूर्त: 11:52 PM बजे से 12:33 AM तक, जुलाई 18

विज्ञापन

मां त्रिपुर सुंदरी पूजा विधि

गुप्त नवरात्रि के सुबह जल्दी उठने के बाद स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर लकड़ी चौकी स्थापित करें. चौकी के ऊपर लाल कपड़ा बिछाकर मां त्रिपुर सुंदरी की प्रतिमा रखें. देवी त्रिपुर सुंदरी के समक्ष धूप, दीपक जलाएं. तिलक लगाएं और फूल माला, फूल आदि अर्पित करें. त्रिपुर सुंदरी माता को फल और मिठाई का भोग लगाएं. शांत मन से मां का ध्यान करते हुए मंत्रों का जाप करें और आरती कर पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

मां त्रिपुर सुंदरी के मंत्र

ॐ ऐं ह्रीं श्रीं त्रिपुरसुंदऱ्यै नमः
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिपुरा सुंदऱ्यै नमः
ऐं ह्रीं श्रीं त्रिपुर सुंदरीयै नम:

विज्ञापन

मां त्रिपुर सुंदरी की आरती

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी, राजेश्वरी जय नमो नमः
करुणामयी सकल अघ हारिणी, अमृत वर्षिणी नमो नमः

जय शरणं वरणं नमो नमः, श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी
अशुभ विनाशिनी, सब सुख दायिनी, खल-दल नाशिनी नमो नमः

विज्ञापन

भण्डासुर वधकारिणी जय मां, करुणा कलिते नमो नमः
जय शरणं वरणं नमो नमः, श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी

भव भय हारिणी, कष्ट निवारिणी, शरण गति दो नमो नमः
शिव भामिनी साधक मन हारिणी, आदि शक्ति जय नमो नमः

विज्ञापन

जय शरणं वरणं नमो नमः, जय त्रिपुर सुन्दरी नमो नमः
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी, राजेश्वरी जय नमो नमः

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ